मुख्य बातें
Agra Chunav 2022 First Phase Voting Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए आगरा और मथुरा की विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी यानी आज मतदान हुआ. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ.
Agra Chunav 2022 First Phase Voting Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए आगरा और मथुरा की विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी यानी आज मतदान हुआ. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ.

आगरा मंडल के आगरा और मथुरा जिले की सभी विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान सम्पन्न हुआ. पिछले साल की अपेक्षा दोनों जिलों में इस बार वोटिंग कम हुई.
यूपी विधानसभा चुनाव 2017 की अपेक्षा 2022 में मथुरा की सभी सीटों पर मतदान प्रतिशत घटा है. देखें विधानसभा वार सूची…
सीट- 2017 में मतदान- 2022 में मतदान
छाता- 66.79%- 64.6%
मांट- 66.62 %- 65.1%
गोवर्धन- 67.07%- 66.8%
मथुरा- 59.26%- 57.3%
बलदेव- 66.88%- 62.7%
सीट- 2017 में मतदान- 2022 में मतदान
एत्मादपुर- 67.79%- 68%
आगरा कैंट- 59.06%- 56%
आगरा दक्षिण- 62.21%- 57.50%
आगरा उत्तर- 58.20%- 56.40%
आगरा ग्रामीण- 63.58- 62%
फतेहपुर सीकरी- 67.81%- 64%
खैरागढ़- 64.04 %- 64.73%
फतेहाबाद- 70.35%
बाह- 59.97% – 58.01%
कुल- 63.49%- 60.33%
पहले चरण का मतदान खत्म होते ही बीजेपी जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया. अब वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं
आगरा में 6 बजे तक 60.33 प्रतिशत मतदान हुआ है.
मथुरा में 6 बजे तक 63.28 प्रतिशत मतदान हुआ है.
यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के समापन के बाद मथुरा में मतदान केंद्र संख्या 130 में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को सील किया गया. शाम 5 बजे तक जिले में 58.51 फीसदी मतदान हुआ.
आगरा में मतदान खत्म हो गया है. हालांकि कुछ इलाकों में अभी भी वोटिंग जारी है. पांच बजे तक 56.61 प्रतिशत मतदान हुआ था.
आगरा में पांच बजे तक 56.61 प्रतिशत मतदान हुआ है. मतदान प्रतिशत में लगातार इजाफा हो रहा है. वहीं, मथुरा में पांच बजे तक 58.51 प्रतिशत मतदान हुआ है.
आगरा में तीन बजे तक 47.53 प्रतिशत मतदान हुआ है. मतदान प्रतिशत में लगातार इजाफा हो रहा है. वहीं मथुरा में तीन बजे तक 49.17 प्रतिशत मतदान हुआ है.
कस्बा जरार उच्च माध्यमिक विद्यालय बूथ संख्या 211 में मशीन वीवीपैट में गड़बड़ी होने पर एक घंटे से मतदान रुका ‘इंजीनियरिंग सही करने में लगे
आगरा की बाह विधानसभा में रानी पक्षालिका के समर्थकों पर कानून अपने हाथ में लेने का आरोप
रुदमुली गांव के मनीष पांडेय नाम के युवक ने राजा अरिदमन के गुर्गे पर लगाया जबरन बीजेपी के पक्ष में वोट डलवाने का आरोप
रुदमुली गांव के भूत पूर्व प्रधान मोनू भदौरिया पर जबरन वोट बीजेपी के पक्ष में डलवाने का लगाया आरोप
वीडियो वायरल कर जाहिर किया अपना दर्द
आगरा में 1 बजे तक 36.63 प्रतिशत वोटिंग हुई है. वहीं, मथुरा में 36.36 फीसदी मतदान हुआ.
मांट विधानसभा से सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी संजय लाठर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे यूपी में खासकर मांट में सपा-रालोद की लहर है. मैं सुबह से मतदान केंद्रों का दौरा कर रहा हूं. बड़ी संख्या में मतदाता बाहर आ रहे हैं और सपा-रालोद को वोट दे रहे हैं. स्थानीय विधायक आठ बार से चुनाव जीत रहे हैं. उन्होंने मांट को मथुरा की सबसे पिछड़ी तहसील बना दिया है.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम व वीवीपैट में गड़बड़ी की शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जा रहा है. सभी मतदान केंद्रों पर कानून-व्यवस्था कायम है. मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है. आगरा में एक व्यक्ति को मतदान से रोकने की शिकायत निराधार पाई गई है.
आगरा में सुबह 11 बजे तक 20.30 प्रतिशत मतदान हुआ है. मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि धूप निकलने के साथ ही मतदान प्रतिशत में इजाफा होगा
मथुरा में सुबह 11 बजे तक 20.73 प्रतिशत मतदान हुआ है. मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि धूप निकलने के साथ ही मतदान प्रतिशत में इजाफा होगा.
मथुरा के मांट विधानसभा सीट के नगला सपेरा गांव में मतदान का बहिष्कार किया है. ग्रामीणों में आरक्षण की मांग को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बुलाने की मांग की है.
आगरा के बाह विधानसभा क्षेत्र के बटेश्वर में बूथ संख्या 228 पर मतदान के दौरान वोटिंग मशीन में खराबी आ गई. इसके चलते मतदान बाधित हो गया, जिस पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश दिखायी दे रहा है.
आगरा के पिनाहट के बूथ संख्या 126 उदयपुर खालसा में बुजुर्ग मतदाता के परिजनों ने पीठासीन अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग बीएसपी को वोट देना चाहता था, लेकिन पीठासीन अधिकारी ने बीजेपी को वोट दिलवाया. परिजनों ने बूथ पर हंगामा भी किया. उन्होंने पीठासीन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पिनाहट में बूथ संख्या 126 उदयपुर खालसा का मामला।
रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि वह मतदान नहीं करेंगे. उन्होंने इसकी वजह चुनावी रैली को बताया है. जयंत मथुरा से वोटर हैं.
आगरा में सुबह 9 बजे तक 7.53 प्रतिशत वोटिंग हुई है. केंद्रीय मंत्री व बीजेपी सांसद एसपी सिंह बघेल ने भी मतदान किया है.
कुल मतदाता- 18,71,384
महिला मतदाता- 8,65,588
पुरुष मतदाता-10,05,629
अन्य-167
पहली बार वोट डालने वाले युवा- 26,504
मतदेय केंद्र- 1104
मतदेय स्थल- 2224
मथुरा की पांचों विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. इस बार 18.71 लाख मतदाता 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. मतदान के लिए 1104 केंद्रों पर 2224 बूथ बनाए गए हैं. मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा.
आगरा से बीजेपी सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मैनपुरी की करहल सीट पर अखिलेश यादव को हराकर जनता गुंडाराज का खात्मा करेगी. बघेल आज आगरा में मतदान करेंगे.
मथुरा में सुबह 9 बजे तक 8.30 प्रतिशत मतदान हुआ है. मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि धूप निकलने के साथ ही मतदान प्रतिशत में इजाफा होगा
आगरा में सुबह 9 बजे तक 7.53 प्रतिशत मतदान हुआ है. मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि धूप निकलने के साथ ही मतदान प्रतिशत में इजाफा होगा
समाजवादी पार्टी का कहना है कि आगरा जिले की एत्मादपुर विधानसभा 86, बूथ नंबर 353, 354 पर पुलिस प्रशासन पोलिंग एजेंटों को बूथ के अंदर जाने से रोक रहा है. सपा ने चुनाव आयोग और डीएम से संज्ञान लेकर निष्पक्ष मतदान कराने की अपील की है.
कुल मतदाता- 4,23,456
महिला मतदाता- 1,93,255
पुरुष मतदाता- 2,30,201
आगरा की बाह विधानसभा सीट से विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने नौगाव पोलिंग बूथ पर मतदान किया. बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा ने भी वोट डाला.
आगरा और मथुरा में पहले चरण का मतदान जारी है. पोलिंग बूथ के बाहर वोटरों की लंबी लाइन लगी हुई है. मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है
भाजपा प्रत्याशी पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य दलितों का बड़ा चेहरा हैं, लेकिन उनकी राह में सबसे बड़ा रोड़ा जनता का आक्रोश है, जो मौजूदा विधायक हेमलता दिवाकर के लिए था. दरअसल, क्षेत्र की जनता ने कई बार हेमलता दिवाकर का विरोध किया था और उनके लापता होने के पोस्टर भी लगाए थे, जिसकी वजह से बेबी रानी मौर्य की राह ग्रामीण विधानसभा पर आसान नहीं है. इस सीट के सवा लाख दलित मतदाता भाजपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद में बंट रहे हैं.
ताजनगरी की ग्रामीण विधानसभा सीट पर इस समय भाजपा ने उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को मैदान में उतारा है. वहीं, बेबी रानी मौर्य के सामने रालोद से महेश जाटव, बसपा से किरणप्रभा केसरी और कांग्रेस से उपेंद्र सिंह व आम आदमी पार्टी से अरुण कांत कठेरिया मैदान में है. पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस सीट से मैदान में उतरने के बाद यह सीट वीवीआईपी हो गई है.
कुल मतदाता- 3,32,703
महिला मतदाता- 1,50,837
पुरुष मतदाता- 1,81,576
आगरा की बाह विधानसभा की अगर बात की जाए तो करीब 11 चुनावों में बराबर राजघराने के सदस्य यहां पर विधायक बने हैं. 1962 में पहली बार भदावर राजघराने के राजा महेंद्र रिपुदमन सिंह ने यहां से निर्दलीय चुनाव जीता था, जिसके बाद लगातार यहां से राजघराने के सदस्य ही विधायक चुने गए. वहीं, 2007 में बसपा के मधुसूदन शर्मा ने राजघराने के वोट बैंक में सेंध लगाई और राजा अरिदमन सिंह को हराकर इस सीट पर काबिज हुए. लेकिन फिर से 5 साल बाद चुनाव में राजा अरिदमन सिंह ने सपा के टिकट पर मधुसूदन शर्मा को हरा दिया और राज्य में कैबिनेट मंत्री बने. सन 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से रानी पक्षालिका सिंह विधायक बनी और इस बार फिर से भाजपा ने रानी पक्षालिका सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है.
कुल मतदाता- 4,62,281
महिला मतदाता- 2,10,099
पुरुष मतदाता- 2,52,162
आगरा छावनी विधानसभा सीट सन 1967 में अस्तित्व में आई थी. उसके बाद सन 1985 से इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा और 1989 में भाजपा को इस जीत पर जीत मिली. 1996 तक भाजपा इस सीट पर काबिज रही. 2002 से 2012 तक बसपा का कब्जा रहा. इसके बाद 2017 में भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर जी एस धर्मेश ने इस सीट पर कमल खिलाया और योगी सरकार में राज्यमंत्री बने. अगर सपा की बात की जाए तो इस सीट पर अभी तक इसका खाता नहीं खुला है. इस बार फिर से बीजेपी ने राज्यमंत्री डॉक्टर जी एस धर्मेश पर दांव लगाया है.
आगरा की तीन विधानसभा सीटों पर सबकी नजर है. आगरा छावनी सीट पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री जीएस धर्मेश, आगरा ग्रामीण से पूर्व राज्यपाल व बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य और बाह विधानसभा से भदावर राजघराने की रानी पक्षालिका सिंह चुनाव मैदान में हैं. इन तीनों माननीय की किस्मत 10 फरवरी को ईवीएम में बंद हो जाएगी और दस मार्च को पता चलेगा कि कौन जीत का ताज पहनता है और किसे हार का सामना करना पड़ेगा.
छाता- 407
मांट- 449
गोवर्धन- 398
मथुरा- 492
बलदेव- 473
छाता- 12
मांट- 9
गोवर्धन- 13
मथुरा- 15
बलदेव- 6
आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट पर आज तक सपा को जीत नहीं मिली है. 2017 में इस जीत पर पहली बार कमल खिला. 2012 में इस सीट पर बसपा जीती थी.
2017- चौधरी उदय भान सिंह- भाजपा
2012- सूरजपाल सिंह- बसपा
2007- सूरजपाल सिंह- अपना दल
2002- चौधरी बाबूलाल- रालोद
भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा में पोलिंग बूथ पर मतदान किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है. मैं सभी से अपील करता हूं कि वह अपना वोट जरूर डालें.
खेरागढ़ विधानसभा सीट पर आज तक सपा को जीत नसीब नहीं हुई. कांग्रेस ने इस सीट से आठ बार जीत दर्ज की है. पिछले चुनावों का परिणाम
2017- महेश कुमार गोयल- बीजेपी
2012- भगवान सिंह कुशवाहा- बसपा
2007- भगवान सिंह कुशवाहा- बसपा
2005- अमर सिंह परमार- रालोद
2002- रमेशकांत लवानियां- बीजेपी
यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आगरा में मतदान जारी है. इसी बीच, खेरागढ़ में पांच, सदर क्षेत्र में चार और एत्मादपुर में आठ वीवीपैट चेंज किये गए हैं. यह जानकारी डीएम आगरा प्रभु एन सिंह ने दी है.
मथुरा की पांच विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. मथुरा सदर सीट से प्रत्याशी व ऊर्जा मंंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी मतदान कर दिया है. इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनायीं और विपक्ष पर हमला बोला.
मथुरा सदर विधानसभा सीट पर आज तक सपा-बसपा को जीत नहीं मिली है. सबसे ज्यादा 9 बार कांग्रेस इस सीट से जीती है. वर्तमान में यहां से बीजेपी के श्रीकांत शर्मा विधायक हैं. देखें पिछले चुनावों के परिणाम…
2017- श्रीकांत शर्मा- भाजपा
2012- प्रदीप माथुर- कांग्रेस
2007- प्रदीप माथुर- कांग्रेस
2002- प्रदीप माथुर- कांग्रेस
बलदेव सुरक्षित विधानसभा सीट पर आज तक सपा को जीत नहीं मिली है. यह सीट पहल गोकुल विधानसभा सीट के नाम से जानी जाती थी. 2008 में परिसीमन के बाद यह बलदेव विधानसभा सीट के नाम से जानी जाने लगी. यहां से दो बार बीजेपी, दो बार रालोद, दो बार जनता पार्टी, दो बार बसपा को जीत मिली.
मथुरा की छाता सीट पर आज तक बसपा को जीत नहीं मिली है. इस सीट पर वर्तमान में बीजेपी का कब्जा है. देखें पिछले कुछ चुनावों के परिणाम…
2017- लक्ष्मी नारायण- भाजपा
2012- तेजपाल सिंह- रालोद
2007- उदय राज- सपा
2002- उदय राज – सपा
आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट 2008 में अस्तित्व में आई . अब तक दो चुनाव इस सीट पर हुए हैं, जिसमें अब तक भाजपा और बसपा को जीत मिली है. सपा को पहली जीत का इंतजार है.
आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर अभी तक एक भी बार बीजेपी नहीं हारी है. 1985 से लगातार इस सीट पर भाजपा की जीत होती रही है. सपा-बसपा-कांग्रेस का अभी तक खाता नहीं खुला है.
उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आगरा के श्री गोपी चंद शिवहरे सनातन धर्म स्कूल के बूथ में वोट डालने के लिए पहुंची.
मथुरा से प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा गुरुवार की सुबह गोवर्धन मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने दर्शन पूजन किया.
आगरा के बाद मथुरा में भी ईवीएम मशीन खराब हो गई है. बूथ संख्या 442 पर मतदान प्रक्रिया बाधित हो गई है.
आगरा में वार्ड संख्या 302 में ईवीएम मशीन खराब हो गई थी. इस वजह से मतदान देरी से शुरू हुआ.
आगरा की दक्षिण विधानसभा सीट पर आज तक सपा जीत नहीं दर्ज कर सकी है. यहां से बीजेपी लगादार दो बार से जीत दर्ज करती आ रही है.
आगरा कैंट सुरक्षित सीट से आज तक सपा को जीत नहीं मिली है. 2017 में यहां से भाजपा के जीएस धर्मेश ने जीत दर्ज की थी. इस सीट से बसपा ने 2002, 2007 और 2012 के चुनाव में जीत की हैट्रिक लगायी थी.
मथुरा की गोवर्धन सीट पर आज तक सपा को जीत नहीं मिली है. इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस का ही दबदबा रहा है.
आगरा और मथुरा में मतदान 7 बजे से शुरू हो गया है. अभी तक वोटिंग प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही है.
मथुरा की मांट विधानसभा सीट पर आज तक सपा और बीजेपी को जीत नहीं मिली है. देखें पिछले कुछ चुनावों का परिणाम;
2017- श्यामसुंदर शर्मा- बसपा
2012 (उपचुनाव)- श्यामसुंदर सुंदर शर्मा- टीएमसी
2012- जयंत चौधरी- रालोद
2007- श्याम सुंदर शर्मा- तृणमूल कांग्रेस
2002- श्याम सुंदर शर्मा- कांग्रेस
1996- श्याम सुंदर शर्मा- कांग्रेस
1993- श्याम सुंदर शर्मा- कांग्रेस
1991- श्याम सुंदर शर्मा- कांग्रेस
1989- श्याम सुंदर शर्मा-कांग्रेस
आगरा की 9 और मथुरा की पांच सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई. मतदाताओं की लंबी लाइन बूथों के बाहर लगी हुई है.
बलदेव सीट पर बीजेपी ने पूरन प्रकाश जाटव, सपा गठबंधन ने बबीता देवी, बसपा ने अशोक कुमार सुमन, कांग्रेस ने विनेश कुमार सांवल वाल्मीकि और आम आदमी पार्टी ने जीवन लाल जाटव को प्रत्याशी बनाया है.
मथुरा सीट पर बीजेपी ने श्रीकांत शर्मा, सपा गठबंधन ने देवेंद्र अग्रवाल, बसपा ने सतीश कुमार शर्मा उर्फ एसके शर्मा, कांग्रेस ने प्रदीप माथुर और आम आदमी पार्टी ने कृष्ण शर्मा को प्रत्याशी बनाया है.
गोवर्धन सीट पर बीजेपी ने ठाकुर मेघश्याम सिंह, सपा गठबंधन से प्रीतम सिंह, बसपा से राजकुमार रावत, कांग्रेस से दीपक चौधरी और आम आदमी पार्टी से अनंत कौशिक को टिकट दिया गया है.
मांट सीट से बीजेपी ने राजेश चौधरी, सपा गठबंधन ने संजय लाठर, बसपा ने श्यामसुंदर शर्मा, कांग्रेस ने सुमन चौधरी और आम आदमी पार्टी से रामबाबू कटेलिया को प्रत्याशी बनाया गया है.
छाता में बीजेपी से चौधरी लक्ष्मीनारायण, सपा गठबंधन से तेजपाल सिंह, बसपा से सोनपाल सिंह, कांग्रेस से पूनम देवी और आम आदमी पार्टी से प्रहलाद चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया
Agra Chunav 2022 First Phase Voting Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए आगरा और मथुरा की विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी यानी आज मतदान हुआ. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ.