अग्निपथ योजना के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन की जगह उपद्रव करना युवाओं को अब मंहगा पड़ने लगा है. पुलिस प्रशासन अब सीसीटीवी के सहारे लखीसराय में उपद्रव करने में शामिल लोगों की पहचान में जुट गयी है तथा उनके खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी है.
सबसे पहले पुलिस के द्वारा उपद्रव करने के साथ ट्रेनों में लूटपाट करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी गयी है. इसी क्रम में शुक्रवार की संध्या एएसपी सैयद इमरान मसूद व एएसपी अभियान मोतीलाल के नेतृत्व में पुलिस ने टाउन थाना क्षेत्र लखीसराय रेलवे स्टेशन के बगल में स्थित संतर मुहल्ला में छापेमारी शुरू की. इस दौरान पुलिस ने एक घर से रेलवे का दो एलइडी लाइट सहित कई अन्य कीमती सामानों को बरामद किया गया.
लूटे गये कई सामान बरामदछापेमारी के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को ही दो लोगों को हिरासत में भी लिया. वहीं संतर मुहल्ला के बार एएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम टाउन थाना क्षेत्र के नया टोला में छापेमारी करने गयी. इस संबंध में एएसपी अभियान ने बताया कि अभी दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. लूटे गये कई सामान बरामद किये गये. अभी आगे लगातार छापेमारी जारी रहेगी.
Also Read: अग्निपथ हंगामा: सर, इंजन में 3000 लीटर तेल है, हो जाएगा ब्लास्ट..,ट्रेन ड्राइवर की बात सुन ASP रह गये दंग वेंडरों की दुकानों में रखे खाने-पीने के सामान को लूटाबता दें कि लखीसराय स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो व तीन पर कई वेंडरों की दुकानों में रखे खाने-पीने के सामान को उपद्रवियों ने लूट लिया तथा उसमें रखी अन्य सामग्रियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान उपद्रवी बिस्कुट, केक, चिप्स, कुरकुरे, पानी की बोतलें भी लूटकर चलते बने. दुकानदार राजू कुमार ने बताया कि दो व तीन पर कुल चार वेंडर दुकानों में तोड़फोड़ की गयी.
22 उपद्रवी गिरफ्तारखाने-पीने के सामान कोअसामाजिक तत्वों ने लूट लिया. इस दौरान वहां मौजूद एक दुकानदार के साथ भी मारपीट भी की. उन्होंने बताया कि इस लूटपाट की घटना में तीन लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है. एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि इस दौरान उपद्रव कर रहे 22 युवाओं गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य का पहचान किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जायेगी.
शुक्रवार की सुबह लखीसराय स्टेशन पर उत्पात मचाने वाले उपद्रवियों का कुछ वीडियो फुटेज पुलिस को हाथ लग चुका है. जिसको लेकर पुलिस वीडियो फुटेज खंगाल कर रही उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. वहीं शहर के विभिन्न मुख्य मार्ग व चौक-चौराहे पर लगे फुटेज की भी जांच की जा रही है. पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जायेगी
Posted By: Thakur Shaktilochan
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE
