Dunki-Jawan की सफलता के बाद शाहरुख खान की चमकी किस्मत, SRK की झोली में आयीं ये बड़ी फिल्में, यहां जानें

1 / 1
Dunki-Jawan की सफलता के बाद शाहरुख खान की चमकी किस्मत, SRK की झोली में आयीं ये बड़ी फिल्में, यहां जानें
फुल स्क्रीन में देखें

Shahrukh Khan Leases Luxury Duplexes

शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी बेहतरीन रहा. ऐसा इसलिए क्योंकि किंग खान की तीन फिल्में डंकी, पठान और जवान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. तीनों ही फिल्मों ने 1000 करोड़ तक का बिजनेस किया. आइये जानते हैं साल 2024 में वह किस मूवी में दिखाई देंगे.

शाहरुख खान के लिए साल 2023 ब्लॉकबस्टर रहा. उन्होंने अपनी सभी फिल्मों से करोड़ का बिजनेस किया. जहां किंग खान ने साल की शुरुआत सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ और उसके बाद एटली की ‘जवान’ की रिलीज के साथ की और साल का अंत राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ के साथ किया.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नए साल का जश्न मनाने और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए किंग खान ने लंदन में एक छोटा सा ब्रेक लिया और अब इसके बाद वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में लग गए हैं.

सूत्र के मुताबिक, अभिनेता इस बात से बेहद खुश हैं कि उनका साल कैसा गुजरा, क्योंकि उनकी ‘मेहनत अच्छी रही और फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही हैं.’

सूत्र की मानें तो शाहरुख खान साल 2024 के पहले महीने में तीन फिल्मों की अनाउंसमेंट कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ”इंडस्ट्री में हर कोई उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड है, लेकिन एसआरके किसी भी फिल्म को चुनने में कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे. पहले स्क्रिप्ट पढ़ेंगे फिर चीजें आगे बढ़ेंगी.”

Also Read: Dunki On OTT: इंतजार खत्म… इस दिन ओटीटी पर देख सकेंगे शाहरुख खान की डंकी, नोट कर लें डेट-टाइम

इस बीच, अभिनेता के लिए 2023 बड़ा साल था. पठान के साथ उन्होंने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी. इस मूवी ने 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर रिकॉर्ड बना दिया था.

इसी बीच 7 सितंबर को किंग खान एटली की ओर से निर्देशित फिल्म जवान के साथ धमाका करने आए. इस मूवी ने तो पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया. बॉक्स ऑफि पर इसने 1100 से ज्यादा का बिजनेस किया है.

इसके बाद दिसंबर में राजकुमार हिरानी के साथ किंग खान डंकी में दिखाई दिए. मूवी को क्रिटिक्स के साथ-साथ ऑडियंस का काफी अच्छा रिसपांस मिला.

शाहरुख खान जल्द ही सलमान खान ने साथ टाइगर वर्सेज पठान में भी दिखाई देंगे. इस मूवी में एक्टर को जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा जाएगा. फैंस भाईजान और किंगखान की जोड़ी को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं.

Also Read: Dunki और Pathaan की सफलता पर शाहरुख खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्मी करियर नहीं चला तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >