AFG Vs SL T20 WC 2022: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया

AFG Vs SL T20 WC 2022: टी20 वर्ल्ड कप के 32वें मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 144 रन बनाया था, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने 18 ओवर और तीन गेंद में 4 विकेट खोकर 148 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. श्रीलंका की टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत है.

6:33 PM. 1 Nov 22 6:33 PM. 1 Nov

श्रीलंका की ओर से धनंजया डी सिल्वा ने जमाया अर्धशतक

श्रीलंका की ओर से धनंजया डी सिल्वा ने नाबाद अर्धशतक जमाया. उन्होंने 42 गेंदों में 6 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 66 रन बनाये. इसके अलावा कुसाल मेंडिस ने 25 रन की पारी खेली.

6:33 PM. 1 Nov 22 6:33 PM. 1 Nov

16 ओवर मेंश्रीलंका का स्कोर 3 विकेट पर 121 रन

16 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 121 रन है. उसे जीत के लिए अब भी 23 रन की जरूरत है.

6:33 PM. 1 Nov 22 6:33 PM. 1 Nov

श्रीलंका को तीसरा झटका, असलंगा 19 रन बनाकर आउट

श्रीलंका को 14वें ओवर की तीसरा गेंद पर तीसरा झटका लगा. असलंगा 19 रन बनाकर आउट हुए.

6:33 PM. 1 Nov 22 6:33 PM. 1 Nov

श्रीलंका का स्कोर 10 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 74 रन

श्रीलंका का स्कोर 10 ओवर समाप्त होने के बाद दो विकेट खोकर 74 रन है.

6:33 PM. 1 Nov 22 6:33 PM. 1 Nov

श्रीलंका की खराब शुरुआत, निसनका 10 रन बनाकर आउट

अफगानिस्तान के 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की खराब शुरुआत हुई है. दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर टीम को पहला झटका लगा. निसनका केवल 10 रन बनाकर आउट हो गये.

6:33 PM. 1 Nov 22 6:33 PM. 1 Nov

अफगानिस्तान ने श्रीलंका को दिया 145 रन का लक्ष्य

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 144 रन बनाया. श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा ने 4 विकेट चटकाये, तो हसरंगा ने तीन विकेट अपने नाम किये. श्रीलंका को जीत के लिए 145 रन बनाने होंगे. अफगानिस्तान की ओर से सबसे अधिक गुरबाज ने 28 रन बनाये. जबकि उस्मान गनी ने 27 रन, इब्राहित जादरान ने 22 रन का स्कोर बनाया.

6:33 PM. 1 Nov 22 6:33 PM. 1 Nov

अफगानिस्तान को 7वां झटका, राशिद खान 9 रन बनाकर आउट

अफगानिस्तान को 20वें ओवर में 7वां झटका लगा. राशिद खान 9 रन बनाकर आउट हो गये. इससे पहले मोहम्मद नबी 13 रन बनाकर आउट हुए.

4:35 PM. 1 Nov 22 4:35 PM. 1 Nov

अफगानिस्तान को पांचवां झटका, गुलबदीन नायब 12 रन बनाकर आउट

अफगानिस्तान को 18वें ओवर में पांचवां झटका लगा. गुलबदीन नायब 12 रन बनाकर रन आउट हुए. इससे पहले नजीबुल्लाह जादरान 18 रन बनाकर आउट हुए थे.

4:35 PM. 1 Nov 22 4:35 PM. 1 Nov

अफगानिस्तान को तीसरा झटका, इब्राहिम जदरान 22 रन बनाकर आउट

अफगानिस्तान को 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. इब्राहिम जदरान एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए. जादरान को लाहिरू कुमारा ने अपना शिकार बनाया.

4:01 PM. 1 Nov 22 4:01 PM. 1 Nov

अफगानिस्तान को दूसरा झटका, उस्मान गनी 27 रन बनाकर आउट

अफगानिस्तान को 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. ओपनर उस्मान गनी दो चौकों और एक छक्के की मदद से 27 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए. गनी को हसरंगा ने अपना शिकार बनाया.

4:01 PM. 1 Nov 22 4:01 PM. 1 Nov

अफगानिस्तान को पहला झटका, गुरबाज 28 रन बनाकर आउट

अफगानिस्तान को पहला झटका 7वें ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा. रहमानुल्ला गुरबाज 24 गेंदों में 2 चौके और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए. गुरबाज को लाहिरू कुमारा ने अपना शिकार बनाया.

4:01 PM. 1 Nov 22 4:01 PM. 1 Nov

4 ओवर की समाप्ति पर अफगानिस्तान का स्कोर 37 रन

4 ओवर की समाप्ति के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 37 रन है. जबकि दोनों ओपनर अब भी क्रिज पर जमे हुए हैं.

4:01 PM. 1 Nov 22 4:01 PM. 1 Nov

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

टॉस जीतकर अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. दो अवर में टीम ने केवल 7 रन बनाया है. अफगानिस्तान ओर से रहमानुल्ला गुरबाज और उस्मान गनी ने पारी की शुरुआत की.

4:01 PM. 1 Nov 22 4:01 PM. 1 Nov

अफगानिस्तान प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), उस्मान गनी, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी.

4:01 PM. 1 Nov 22 4:01 PM. 1 Nov

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन

पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिता.

4:01 PM. 1 Nov 22 4:01 PM. 1 Nov

अफगानिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला

अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.

4:01 PM. 1 Nov 22 4:01 PM. 1 Nov

श्रीलंका संभावित प्लेइंग इलेवन

पथुम निसानका, कुसल मेंडिस, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका, वनिन्दु हसरंगा, महेश तीक्षणा, कसून रजिथा, लाहिरु कुमारा

4:01 PM. 1 Nov 22 4:01 PM. 1 Nov

अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन

गुलबदीन नायब, रहमानुल्ला गुरबाज, इब्राहिम जदरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद, फजलहक फारूकी.

4:01 PM. 1 Nov 22 4:01 PM. 1 Nov

पिच रिपोर्ट

आबा के पिच को काफी उछाल वाला माना जाता है. इसमें तेज गेंदबजों का काफी मदद मिल सकती है. हालांकि बल्लेबाजी के लिए यह काफी अच्छी पिच मानी जाती है. यहां 150 के करीब रन बनने की उम्मीद की जा रही है.

4:01 PM. 1 Nov 22 4:01 PM. 1 Nov

अफगानिस्तान-श्रीलंका T20I हेड टू हेड रिकॉर्ड

श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन में से दो मुकाबले जीते हैं. टी 20 विश्व कप में दोनों टीमें केवल एक बार आमने-सामने हुई हैं. हाल ही में दोनों टीमें एशिया कप में आमने-सामने हुईं थीं.

4:01 PM. 1 Nov 22 4:01 PM. 1 Nov

वेदर रिपोर्ट

अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार सुबह बादल छाए रहेंगे और बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जिसका असर मैच पर पड़ सकता है.

4:01 PM. 1 Nov 22 4:01 PM. 1 Nov

अफगानिस्तान पर श्रीलंका का पलड़ा भारी

आज के मुकाबले में अफगानिस्तान पर श्रीलंका का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. हालांकि दोनों टीमें इस समय प्वॉइंट टेबल में अपने ग्रुप में सबसे नीचे चल रही हैं. श्रीलंका तीन में से एक मैच जीतकर 2 अंकों के साथ ग्रुप 1 में सबसे नीचे है. जबकि तीन मैचों में 2 अंक लेकर अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका से एक स्थान ऊपर है. हालांकि अफगानिस्तान को अभी जीत का खाता खोलना बाकी है.

12:33 PM. 1 Nov 22 12:33 PM. 1 Nov

अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच भिड़ंत

टी20 वर्ल्ड कप के 32वें मुकाबले में आज अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच भिड़ंत होने वाली है. दोनों टीमें मौजूदा वर्ल्ड कप में पहली बार आमने-सामने हो रही हैं.

मुख्य बातें

AFG Vs SL T20 WC 2022: टी20 वर्ल्ड कप के 32वें मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 144 रन बनाया था, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने 18 ओवर और तीन गेंद में 4 विकेट खोकर 148 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. श्रीलंका की टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >