उदित नारायण के बेटे Aditya Narayan ने शेयर की गुड न्यूज, पिता बनने वाले है सिंगर

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल जल्दी ही माता- पिता बनने वाले है. श्वेता प्रेग्नेंट है और दोनों अपन पहले बच्चे का इंतजार कर रहे है.

पॉपुलर सिंगर उदित नारायण के बेटे, गायक और होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) जल्दी ही पिता बनने वाले है. उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल (Shweta Agarwal) प्रेग्नेंट है. सिंगर ने इसके बारे में खुद खुलासा किया है. आदित्य और श्वेता का ये पहला बच्चा होगा. इस बारे में बताते हुए आदित्य हुए कहा कि वो दोनों अपने जीवन के इस नये चैप्टर का इंतजार कर रहे है.

पिता बनने वाले है आदित्य नारायण

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने 1 दिसंबर 2020 में सात फेरे लिए थे. शादी के बाद कपल अक्सर साथ में रोमांटिक तसवीरें शेयर करते थे. अब सिंगर ने अपने पिता बनने के बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की है. उन्होंने कहा, श्वेता और मैं अपने जीवन के इस नए चरण की प्रतीक्षा कर रहे है. मुझे हमेशा से बच्चों का शौक रहा है और मैं किसी दिन पिता बनना चाहता था. अब, श्वेता को और काम करना पड़ सकता है क्योंकि मैं किसी बच्चे से कम नहीं हूं.

बेटी चाहिए आदित्य को

आदित्य नारायण ने बताया कि उनदोनों को एक बेटी चाहिए. वो कहते है, ”मैं बेटी चाहता हूं क्योंकि पिता अपनी बेटियों के सबसे करीब होते है.” अपने माता- पिता उदित नारायण के रिएक्शन के बारे में बताते हुए आदित्य ने कहा, “मेरे पिता और मां दोनों उत्साहित है कि वे जल्द ही दादा-दादी बन जाएंगे, लेकिन मेरे पिता खुद को व्यक्त करने में मेरी तरह थोड़े शर्मीले है.

Also Read: KRK ने इब्राहिम-पलक की डेटिंग खबरों पर तंज कसते हुए किया ये ट्वीट, कहा- बेटा एक दम सैफ अली खान पर गया है

श्वेता के लिए खास नोट लिखा था आदित्य ने

हाल ही में श्वेता अग्रवाल ने अपना 36वां बर्थडे मनाया है. इस खास मौके पर आदित्य नारायण ने अपनी पत्नी के लिए खास नोट लिखा था. उन्होंने श्वेता की फोटो लगाकर कैप्शन में लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे लेडी डायनामाइट.’ इस तसवीर में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लगी थी और ये फोटो उनके प्री-वेडिंग सेरेमनी की थी.

इन फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके है आदित्य

वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य नारायण इन दिनों सा रे गा मा पा को होस्ट कर रहे है. बता दें कि आदित्य ने शापित, गोलियों की लीला रामलीला और दिल बेचारा जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दी है. इसके अलावा उन्होंने मासूम, परदेस, बीवी नंबर 1, ताल, अकेले हम अकेले तुम, रंगीला मूवीज में बाल कलाकार के रूप में अपनी आवाज दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >