Adipurush BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर ‘आदिपुरुष’ की हालत खराब, फिल्म की 9वें दिन की कमाई ने किया निराश

Adipurush Box Office Collection Day 9: आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक, कई लोगों ने फिल्म के संवादों जैसे ‘मरेगा बेटे’, ‘बुआ का बगीचा हैं क्या’ और ‘जलेगी तेरे बाप की’ पर निराशा व्यक्त की है. वहीं, फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई.

Adipurush Box Office Collection Day 9: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर आदिपुरुष ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार शुरूआत की, लेकिन धीरे-धीरे इसकी कमाई में गिरावट होने लगी. फिल्म को रिलीज हुए नौ दिन हो गए है और शनिवार को मूवी ने कुछ खास कमाई नहीं की. फिल्म के डायलॉग को लेकर काफी विवाद हुआ और उसके बाद लोग फिल्म का बहिष्कार करने की मांग करने लगे. चलिए बताते है नौवें दिन मूवी ने कितना कलेक्शन किया.

आदिपुरुष ने नौंवे दिन कितनी कमाई की?

आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक, कई लोगों ने फिल्म के संवादों जैसे ‘मरेगा बेटे’, ‘बुआ का बगीचा हैं क्या’ और ‘जलेगी तेरे बाप की’ पर निराशा व्यक्त की है. हालांकि उनमें से कुछ डायलॉग को बदल दिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी ने नौवें दिन 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया. अबतक टोटल कमाई 268.55 करोड़ रुपये हुई है.

जानें आदिपुरुष का हर दिन का कलेक्शन

आदिपुरुष ने ओपनिंग डे पर 86.75 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन इसने 65.25 करोड़, तीसरे दिन 69.10 करोड़, चौथे दिन 16 करोड़, पांचवे दिन 10.80 करोड़, छठे दिन 7.50 करोड़, सातवें दिन 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया. अब शुक्रवार को फिल्म ने महज 3.25 करोड़ रुपये कमाए. बता दें कि इसमें सनी सिंह, देवदत्त नागे, वत्सल शेठ, सोनल चौहान, सिद्धांत कार्निक और तेजस्विनी पंडित है.

Also Read: बड़े पर्दे पर फिर नहीं दिखेगी मुन्ना भाई-सर्किट की जोड़ी! अरशद वारसी ने Munna Bhai 3 पर दिया चौंकाने वाला बयान

अजय देवगन को मिला था ये रोल

आदिपुरुष में रावण के किरदार में सैफ अली खान भले ही नजर आ रहे हो, लेकिन मेकर्स की पहली पसन्द अजय देवगन थे. dnaindia की रिपोर्ट के मुताबिक ओम राउत यह भूमिका सैफ को नहीं, बल्कि अजय को देना चाहते थे. निर्माताओं ने अभिनेता से संपर्क किया लेकिन उन्होंने रावण की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया. रिपोर्ट्स की मानें तो बिजी शेड्यूल के कारण अजय ने इस रोल को ना कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >