क्या आपने देखा Neetu Singh और Rishi Kapoor की शादी का कार्ड? देखिए कुछ ऐसा था इंवीटेशन

Rishi Kapoor का निधन 30 अप्रैल को सुबह में हो गया. ऋषि कपूर के निधन के बाद उनसे जुड़ी तसवीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रही है.

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का निधन 30 अप्रैल को सुबह में हो गया. इसकी जानकारी सबसे पहले बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने लोगों को दी थी. ऋषि कपूर के निधन के बाद उनसे जुड़ी तसवीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रही है. अब उनकी शादी का कार्ड इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Also Read: Rishi Kapoor को आखिरी बार नहीं देख सकीं थीं Riddhima, 1400 किमी सफर कर दो दिन बाद पहुंचीं मुंबई

ऋषि और नीतू की शादी 23 जनवरी 1980 को हुई थी. शादी का वेन्यू चेंबूर स्थित आर.के स्टूडियो था, जिसे अब कपूर खानदान ने बेच दिया है. ऋषि कपूर और नीतू कपूर के इस वेडिंग कार्ड को सभी खूब पसंद कर रहे हैं.

ऋषि कपूर के निधन के बाद पहली बार शनिवार को उनकी पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये उन्हें श्रद्धांजलि दी. नीतू ने बेहद कम शब्दों में अपने दिल का हाल बयां क���ते हुए सभी को इमोशनल कर दिया है. नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, “हमारी कहानी का अंत”. इसके साथ ही नीतू कपूर ने दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं.

गौरतलब है कि दोनों का प्यार फिल्म के सेट से ही शुरू हुआ था. नीतू और ऋषि की पहली मुलाकात फिल्म ‘जहरीला इंसान’ के सेट पर हुई थी. शुरू के लड़ाई-झगड़े प्यार में बदले और तकरार प्यार में बदल गई. दोनों के बीच ये पहली नजर का प्यार नहीं था, लेकिन जब हुआ तो जन्म-जन्म का रिश्ता बन गया. एक अटूट रिश्ता. नीतू ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मौत उन दोनों को यूं जुदा कर देगी.

बता दें कि 30 अप्रैल को मुंबई के एक अस्‍पताल में उन्‍होंने आखिरी सांस ली. ऋषि कपूर पिछले दो साल से कैंसर से जूझ रहे थे. वह अपने इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे और पिछले साल ही भारत लौटे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >