आदिवासियों की जमीन कब्जा करने का आरोप, ढुलू सहित आठ पर एसटी एक्ट में केस

बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो पर और उनके सात समर्थकों पर आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करने के दो अलग-अलग मामले रविवार की शाम बरोरा थाना में दर्ज किये गये. ये मामले एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज किये गये हैं.

बरोरा : बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो पर और उनके सात समर्थकों पर आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करने के दो अलग-अलग मामले रविवार की शाम बरोरा थाना में दर्ज किये गये. ये मामले एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज किये गये हैं. विदित हो कि झारखंड में भाजपा सरकार के पतन के बाद ढुलू महतो पर लगातार केस हो रहे हैं. पुलिस कार्रवाई के डर से वह फरार चल रहे हैं.

पहली प्राथमिकी मुराईडीह बस्ती निवासी सोना राम मांझी की शिकायत पर दर्ज की गयी. इसमें बाघमारा विधायक ढुलू महतो, बेहराकुदर के गोपाल महतो, चंडी सिंह, मुराईडीह बस्ती के युगल रवानी, टिंकू महतो, कमल महतो, बबलू महतो, टुंडू निवासी अशोक ठाकुर को नामजद किया गया है.

दूसरी प्राथमिकी दरिदा बस्ती निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नंदलाल मांझी की शिकायत पर दर्ज की गयी है. इसमें बाघमारा विधायक ढुलू महतो के समर्थक बेहराकुदर के गोपाल महतो, चंडी सिंह, मुराईडीह बस्ती के युगल रवानी, टिंकू महतो, कमल महतो के खिलाफ एकजुट होकर हमला करने, धमकी देने, आदिवासी जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया है. शिकायत में नंदलाल ने कहा है कि दरिदा मौजा में एक एकड़ अड़सठ डिसमिल जमीन हड़प ली गयी है.

पुलिस ने दोनों मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. शनिवार को बाघमारा डीएसपी नितिन खंडेलवाल और अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने बरोरा थाना क्षेत्र के मुराईडीह हीरक रोड़ स्थित दरिदा मौजा में उस जमीन की जांच की, जिसे कब्जा करने का आरोप है. जांचोपरांत विधायक के पांच समर्थकों पर कांड संख्या 18/20 में धारा 147,148,149, 341, 504, 506 भादवि तथा एसटी एक्ट 3 (1) (एफ) 3 (1) (जी) के तहत मामला दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >