गढ़वा में बाइक से गिर कर ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत

पीपराकला बैंक से कुछ ही दूर पहले आरोग्य अस्पताल के पास सोनी बाइक से नीचे गिर गयी. इसी क्रम में ट्रक चालक जब तक ब्रेक लगाता, तब तक सोनी ट्रक की चपेट में आ गयी.

गढ़वा : गढ़वा-नगर ऊंटारी एनएच-75 पर नवादा मोड़ स्थित आरोग्य अस्पताल के पास ट्रक की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गयी. मृतका डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव निवासी अरुण पासवान की पुत्री सोनी कुमारी (17 वर्ष) बतायी गयी है. बताया गया कि सोनी अपनी ममेरी बहन खुशबू व अनुराग के साथ बाइक से गढ़वा के पीपरा कला बैंक में होल्ड खाता को पुनः चालू करने के लिए गढ़वा आ रही थी.

इसी दौरान पीपराकला बैंक से कुछ ही दूर पहले आरोग्य अस्पताल के पास सोनी बाइक से नीचे गिर गयी. इसी क्रम में ट्रक चालक जब तक ब्रेक लगाता, तब तक सोनी ट्रक की चपेट में आ गयी. इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और शव को अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

Also Read: गढ़वा में श्रमदान कर सड़क बनाने पर ग्रामीणों को धमकी, आक्रोशित लोगों ने दिया धरना

बार-बार केवाइसी कराने का आरोप :

मौके पर परिजनों ने आरोप लगाया कि बैंक द्वारा प्रत्येक छह महीने में केवाइसी करने की बात कह कर खाता होल्ड कर दिया जाता है. इसके कारण पैसा निकासी करने में काफी परेशानी होती है. सोनी भी केवाइसी कराने पीपरा कला बैंक आ रही थी. इस बीच यह घटना घटी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >