AC की ठंडी हवा लेने के चक्कर में कहीं छिन न जाए चेहरे की खूबसूरती, जान लें इसके नुकसान

Skincare Tips: गर्मियों में एसी की ठंडी हवा सुकून तो देती है, लेकिन आपकी नेचुरल ब्यूटी को धीरे-धीरे छीन भी लेती है. लगातार कूलिंग में रहने से स्किन अपना मॉइस्चर खोकर बेजान, ड्राई और प्री-मैच्योर एजिंग का शिकार होने लगती है. इसलिए, कूल-कूल माहौल का मजा जरूर लें, पर अपनी स्किन को हाइड्रेट रखना बिल्कुल भी न भूलें.

Skincare Tips: गर्मियों के दिनों में एयर कंडीशनर (एसी) का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है. घर हो, ऑफिस हो या कार, हम अपना ज्यादातर समय एसी वाले माहौल में बिताने लगते हैं. एसी हमें गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन लंबे समय तक इसके कॉन्टैक्ट में रहने का असर हमारी स्किन पर भी पड़ सकता है. अक्सर स्किन से जुड़ी इन प्रॉब्लम्स को हम कॉमन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि कई बार इनके पीछे लगातार एसी में रहना एक बड़ी वजह हो सकती है। एसी वाले माहौल में लंबे समय तक रहने से स्किन की मॉइस्चर कम हो सकती है, जिससे कई तरह की प्रॉब्लम्स बढ़ने लगती हैं. आज इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे कि एसी में लंबे समय तक बैठे रहने की आदत आपकी स्किन को किस तरह नुकसान पहुंचा सकती है.

कम हो सकता है स्किन का नेचुरल मॉइस्चर

एसी कमरे की हवा को ठंडा करने के साथ-साथ उसमें मौजूद मॉइस्चर को भी कम कर देता है. जब हवा में मॉइस्चर कम होती है, तो स्किन से भी मॉइस्चर धीरे-धीरे निकलने लगती है. इसका नतीजा यह होता है कि त्वचा ड्राई और खिंची-खिंची महसूस होने लगती है. जिन लोगों की स्किन पहले से ड्राई होती है, उन्हें यह प्रॉब्लम और ज्यादा परेशान कर सकती है.

स्किन का बेजान और फीका दिखना

जब आप लगातार एक ड्राई माहौल में रहते हैं तो इसकी वजह से आपकी स्किन की ग्लो भी अफेक्ट होने लगती है. जब आपकी स्किन को मॉइस्चर नहीं मिलता है तो वह काफी जयदा थकी हुई और बेजान सी नजर आने लग जाती है. जब ऐसा होता है तो आप कितने बार भी अपने चेहरे को धो लें, उसमें फ्रेशनेस दिखाई नहीं देती है. अगर यही हालात लंबे समय तक बने रहेंगे तो आपके स्किन की नेचुरल ग्लो समय के साथ और भी ज्यादा कम होती चली जाएगी.

बढ़ सकती है इचिंग और रैशेज की प्रॉब्लम

जब आपकी स्किन जरूरत से ज्यादा ड्राई हो जाती है, तो उसमें इचिंग और रैशेस की प्रॉब्लम फील होना एक आम बात हो सकती है. कुछ लोगों को तो पूरे चेहरे पर छोटे-छोटे लाल धब्बे और ड्राई पैच भी दिखाई देने लग जाते हैं. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव टाइप हैं तो आपको यह प्रॉब्लम और भी ज्यादा अफेक्ट कर सकती है.

समय से पहले दिख सकते हैं एजिंग के लक्षण

अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी बनाकर रखना चाहते हैं तो उसके लिए मॉइस्चर का होना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. अगर आपकी स्किन में लंबे समय तक मॉइस्चर की कमी होती रहेगी, तो कुछ ही समय में आपके चेहरे पर फाइन लाइन्स और रिंकल्स दिखाई देने लग जाएंगे। हालांकि, यह कोई वजह तो नहीं है, लेकिन लगातार ड्राई एयर के कॉन्टैक्ट में रहने की वजह से स्किन की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया काफी हद तक तेज हो सकती है.

होंठ और आंखों के आसपास की स्किन पर पड़ता है असर

आपके होंठ और आंखों के आसपास जो स्किन होती है वह चेहरे के बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा नाजुक होती है. एसी की ड्राई का असर सबसे पहले चेहरे के इन्हीं हिस्सों पर देखने को मिलता है. पूरे-पूरे दिन एसी वाले कमरे में बैठे रहने की वजह से आपके होंठ फट सकते हैं, आंखों के आसपास ड्राइनेस की प्रॉब्लम हो सकती है और साथ ही आपकी स्किन ज्यादा खिंची हुई भी महसूस होने लग जाती है.

यह भी पढ़ें: इन 5 तरीकों से आपकी खूबसूरती निखार सकता है गुलाब जल, जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >