ऐश्वर्या राय संग पहली बार फोटोशूट में कांपने लगे थे अभिषेक बच्चन, बोले- कहीं मैंने कुछ गलत….जानें ये किस्सा

1 / 1
ऐश्वर्या राय संग पहली बार फोटोशूट में कांपने लगे थे अभिषेक बच्चन, बोले- कहीं मैंने कुछ गलत….जानें ये किस्सा
फुल स्क्रीन में देखें

ऐश्वर्या राय संग पहली बार फोटोशूट में कांपने लगे थे अभिषेक बच्चन, बोले- कहीं मैंने कुछ गलत….जानें ये किस्सा

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक माने जाते हैं. कपल की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन जोड़ी हिट है. इन्होंने ‘कुछ ना कहो’, ‘बंटी और बबली’, ‘गुरु’ और ‘धूम 2’ सहित कई फिल्मों में एक साथ काम किया है. अब डब्बू रतनानी ने स्टार्स के पहले फोटोशूट पर बात की है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा और अभिषेक बच्च्न बी-टाउन के पॉपुलर कपल में से एक है. दोनों अक्सर एक दूसरे संग रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं. जिसे फैंस को देखना काफी ज्यादा पसंद है.

हालांकि कई बार कपल की तलाक की खबरों ने काफी सुर्खियां बटौरी है. हालांकि न तो कभी ऐश ने और न ही जूनियर बच्चन ने इसपर चुप्पी तोड़ी है. अब डब्बू रतनानी ने स्टार्स के पहले फोटोशूट पर बात की है.

सिद्धार्थ कन्नन के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान, डब्बू रत्नानी ने खुलासा किया कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने एक साथ एक फिल्म के लिए पहला फोटोशूट किया था. यह उनकी डेब्यू फिल्म की शूटिंग के दौरान स्विट्जरलैंड में हुआ था, और उन्होंने उन्हें पहली बार एक साथ पोज भी दिया.

उन्होंने कहा, ”किसी फिल्म के लिए अभिषेक और ऐश्वर्या का एक साथ पहला फोटोशूट मैंने ही किया था. अपनी पहली फिल्म के लिए, उन्होंने स्विट्जरलैंड में एक साथ शूटिंग की. अभिषेक मुझसे पोज मांग रहा था, ‘मैं कैसे करूं?’ क्योंकि वह भी नया था, तो, उन्होंने कहा, ‘मैं किसी लड़की के साथ कैसे पोज दूं? मैंने पहले ऐसा नहीं किया है.”

इसके बाद उन्होंने अभिषेक को एक अच्छा व्यक्ति कहा और बताया कि उनके पहले फोटोशूट के दौरान उन्हें थोड़ा अजीब महसूस हुआ था. वह इस बात को लेकर सावधान रहता था कि उसे पकड़ने का सही तरीका क्या है. कहीं मुझसे कोई गलती न हो जाए.

उन्होंने बताया कि शुरुआत में अभिषेक उनसे आइडिया मांग रहे थे. चूंकि यह फिल्म शेड्यूल का पहला दिन था, इसलिए उन्होंने बड़े पैमाने पर एक साथ शूटिंग की, और जैसे-जैसे समय बीतता गया, दोनों एक दूसरे के साथ कंफर्टेबल हो गए.

आपको बता दें कि को-स्टार्स के रूप में अभिषेक और ऐश्वर्या की पहली फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ थी. बाद में ऐश्वर्या और अभिषेक ‘कुछ ना कहो’, ‘बंटी और बबली’, ‘गुरु’ और ‘धूम 2’ सहित कई फिल्मों में एक साथ दिखाई दिए. इस जोड़े की शादी 2007 में हुई और उनकी बेटी आराध्या का जन्म 2011 में हुआ.

ऐश्वर्या राय बच्चन के हालिया काम के बारे में बात करें तो उन्होंने चार साल के अंतराल के बाद पोन्नियिन सेलवन फ्रेंचाइजी के साथ दमदार वापसी की और एक बार फिर दर्शकों को अपनी एक्टिंग से बांधे रखा.

अभिषेक बच्चन की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह घूमर नाम के फिल्म में दिखाई दिए थे. इस मूवी में उनके साथ सैयामी खेर ने भी एक्टिंग की थी. मूवी थियेटर्स में कमाल नहीं कर पाई.

Also Read: अभिषेक बच्चन से पहले इस मॉडल के प्यार में थी ऐश्वर्या राय, मनीषा कोइराला की वजह से टूटा रिश्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >