Aamir Khan ने छत पर क्रिकेट खेलते हुए पूछा- IPL में चांस है क्या? वायरल हो रहा इंटरनेट पर ये VIDEO

आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वो क्रिकेट खेलते नजर आ रहे है. वीडियो में वो कहते दिख रहे है कि IPL में चांस है क्या?

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं. लेकिन आमिर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते है. हाल ही में वो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रूही दोसानी के साथ डांस करते नजर आए थे. अब उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो क्रिकेट खेलते दिख रहे है. एक्टर आईपीएल (IPL) को लेकर सवाल भी करते है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आमिर खान का ये वीडियो आमिर खान प्रोडक्शंस ने शेयर किया है. इसमें वो अपने ऑफिस की छत पर कुछ लोगों के साथ क्रिकेट खेलते दिख रहे है. वो बैटिंग करते हुए उनसे कहते है कि 28 को एक कहानी सुनाऊंगा. उसके बाद आमिर एक शॉट लगाते हुए कहते है कि IPL में चांस है क्या?

https://www.instagram.com/p/CcpfSLYMnYS/

आमिर खान का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग कहते है कि उनका चांस आईपीएल में है. हालांकि आमिर 28 को क्या कहानी बताने वाले है इसका इंतजार फैंस को करना होगा. वहीं, इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट्स की बौछार कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, 28 को लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर आ रहा क्या. एक अन्य ने लिखा, क्या होने वाला है 28 को.

Also Read: Aamir Khan के एक्टिंग छोड़ने के फैसले को सुनकर रोने लगी थीं किरण राव, ये थी वजह, एक्टर ने किया खुलासा

गौरतलब है कि कुछ समय पहले आमिर खान ने अपनी फैन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रूही दोसानी से मिले. रूही को उन्होंने पूरे परिवार के साथ अपने घर पर बैसाखी सेलिब्रेट करने के लिए बुलाया था. इस दौरान एक्टर ने रूही के साथ भांगड़ा भी किया और इसका वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था. इसे शेयर कर रूही ने लिखा था, “आमिर खान सर के साथ वैशाखी 2022 मनाया !! अभी भी नहीं पता कि इस भावना को शब्दों में कैसे रखा जाए.

फिल्मो की बात करें आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज होगी. हालांकि फिल्म पहले 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. इस फिल्म में करीना कपूर खान भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >