Aaj Ka Rashifal, 26 अगस्त 2022: मेष, वृश्चिक समेत इन राशियों के घर में आएंगी खुशियां

आज का राशिफल, 26 अगस्त 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

मेष

घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. रोजगार की चिंता रह सकती है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. मन असहज रहेगा और कुछ बुरे विचार मन में आएंगे.

वृष

रोजगार मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा.नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी. व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा.आज के दिन आप भाग्यशाली हैं.

मिथुन

परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे. व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी.

कर्क

स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें.व्यक्तित्व में सुधार आएगा और परिवार की जिम्मेदारियों को समझेंगे.

सिंह

विवाद न करें. आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है. व्यापार में नए अनुबंध होंगे.नए शत्रु बन सकते है.

कन्या

आय में कमी रहेगी. धैर्य रखें.स्वास्थ्य की समस्या हल होगी. ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी.

तुला

काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी.अपनी प्रेमिका से अच्छे संबंध स्थापित करने की कोशिश करेंगे.

वृश्चिक

समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे. नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं.

धनु

सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा. आज के दिन मंगल थोड़ा भारी हैं जिस कारण छोटी-मोटी परेशानियों से आमना-सामना हो सकता है.

मकर

आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी.किसी योजना पर कुछ दिनों से काम कर रहे हैं.

कुंभ

धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी. किसी जानकार पर आपका आकर्षण आ सकता हैं.

मीन

आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी से कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा जो आपको परेशान करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >