आज का राशिफल, 21 सितंबर 2022: मेष, सिंह, मकर समेत इन राशियों के घर में आएंगी खुशियां

आज का राशिफल, 21 सितंबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

मेष

अध्यात्म में रुचि रहेगी. थकान रहेगी. शत्रु परास्त होंगे. बाधा दूर होकर लाभ होगा. उन्नति होगी. धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा. बौद्धिक काम में सफल रहेंगे.

वृष

अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें, आपका दिन शुभ रहेगा.कुछ जरूरी काम पूरे होने से मूड अच्छा रहेगा. धीरे-धीरे समय में सुधार हो सकता है.

मिथुन

आपके महंगे तोहफ़े भी आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे, क्योंकि वह उनसे क़तई प्रभावित नहीं होगा/ होगी. प्रतिस्पर्धा में बढ़त के लिए व्यवसायियों को नई योजनाओं और रणनीतियों पर काम करने की ज़रूरत है.

कर्क

आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. सामाजिक जीवन में पहचान का दायरा बड़ा होगा. व्यापार में धन के मामलों में लाभ के योग हैं. भाई—बहनों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा. जीवनसाथी के साथ खरीदारी के लिए जा सकते हैं.

सिंह

आप काफी एन्जॉय करेंगे.इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा.जरुरी काम से पहले अनुभवी लोगों की राय लेना फायदेमंद रहेगा.

कन्या

सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ़्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है. आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है. आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे.

तुला

नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें. सेहत के प्रति सजगता महत्वपूर्ण है. आप किसी भी टकराव या विवाद में फंसने से बचें.

वृश्चिक

आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, उनसे कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा.

धनु

आपकी टेंशन कम होगी. दोस्त के सहयोग से जरूरी कार्य पूरे होंगे . पैसों से जुड़े कामों को पूरा करने के लिये किसी की मदद लेनी पड़ सकती है.

मकर

अपने मिजाज और संयम पर नियंत्रण रखें. अपनी नियमित दिनचर्या का पालन करें. हालांकि, पारिवारिक सदस्यों की गंभीर टिप्पणियां स्वाभाविक रूप से आपको परेशान कर सकती हैं.

कुंभ

आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों.

मीन

आज आपको अपने गुस्से पर काबू करना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आप कहीं मुश्किल में भी पड़ सकते हैं. कुछ भी नया सीखने या समझने के लिए किसी तरह की कमी न आने दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >