Aaj ka Panchang 25 August 2023: आज है श्रावण शुक्ल पक्ष नवमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

Aaj ka Panchang 25 August 2023: हिन्दू पंचांग का विशेष महत्व है. किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है. किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले यहां देखें 25 अगस्त दिन शुक्रवार आज का पंचांग

Aaj ka Panchang 25 August 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में हिन्दू पंचांग का बहुत ही महत्व है. किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है. पंचांग (Panchang) में तिथि, शुभ, अशुभ, दिशा शूला, चंद्रबल और ताराबल आदि की गणना की जाती है. आइए जानते हैं आज 25 अगस्त 2023 दिन शुक्रवार का पंचांग (Friday Panchang) क्या कहता है.

25 अगस्त 2023 शुक्रवार

  • शुद्ध श्रावण शुक्ल पक्ष नवमी रात -08:23 उपरांत दशमी

  • श्री शुभ संवत-2080,शाके-1945, हिजरी सन-1444-45

  • सूर्योदय-05:27

  • सूर्यास्त-06:16

  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- ज्येष्ठा उपरांत मूल

  • योग- वैधृति , करण- वा ,

  • सूर्योदयकालीन ग्रह विचार-सूर्य – सिंह , चंद्रमा- वृश्चिक ,मंगल-कन्या , बुध- सिंह , गुरु-मेष ,शुक्र-कर्क ,शनि-कुम्भ ,राहु-

  • मेष,केतु-तुला

चौघड़िया शुक्रवार

  • प्रात: 06:00 से 07:30 तक चर

  • प्रातः 07:30 से 09:00 तक लाभ

  • प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत

  • प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक काल

  • दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक शुभ

  • दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक रोग

  • दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक उद्वेग

  • शामः 04:30 से 06:00 बजे तक चर

उपाय

  • भगवान गणपति की उपासना करें। साथ ही गोशाला में हरे चारे का दान करें।

  • आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥

  • खरीदारी के लिए शुभ समयः

  • प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक

  • राहु काल: प्रातः10:30 से दोपहर 12:00 तक

  • दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम

  • ।।अथ राशि फलम्।।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >