Aaj ka Panchang 15 नवंबर 2023: आज है कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Aaj ka Panchang 15 November 2023: हिन्दू पंचांग का विशेष महत्व है. किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है. किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले यहां देखें 15 नवंबर दिन बुधवार का पंचांग

Aaj ka Panchang 15 November 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में हिन्दू पंचांग का बहुत ही महत्व है. किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है. पंचांग (Panchang) में तिथि, शुभ, अशुभ, दिशा शूला, चंद्रबल और ताराबल आदि की गणना की जाती है. आइए जानते हैं आज 15 नवंबर 2023 दिन बुधवार का पंचांग (Wednesday Panchang) क्या कहता है.

15 नवंबर 2023 बुधवार

  • कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया दिन -02:04 उपरांत तृतीया

  • श्री शुभ संवत-2080,शाके-1945,

  • हिजरी सन-1444-45

  • सूर्योदय-06:07

  • सूर्यास्त-05:01

  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- ज्येष्ठा उपरांत मूल , योग – अतिगण्ड ,करण-कौ ,

  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- तुला , चंद्रमा- धनु , मंगल-तुला , बुध- वृश्चिक , गुरु-मेष ,शुक्र-कन्या ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

चौघड़िया

  • सुबह 06.01 से 7.30 बजे तक लाभ

  • सुबह 07.31 से 9.00 बजे तक अमृत

  • सुबह 09.01 से 10.30 बजे तक काल

  • सुबह 10.31 से 12.00 बजे तक शुभ

  • दोपहर 12.01 से 1.30 बजे तक रोग

  • दोपहर 01.31 से 03.00 बजे तक उद्वेग

  • दोपहर 03.01 से 04.30 बजे तक चर

  • शाम 04.31 से 06.00 बजे तक लाभ

  • राहुकाल 12 से 3 1:30 तक।

उपाय

  • गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

  • आराधनाः ॐ गं गणपतये नमःखरीदारी के लिए

  • शुभ समयः दोपहर 12.00 से 01.30 बजे तक

  • दिशाशूल-ईशान कोण एवं उत्तर

  • आज का राशिफल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >