Aaj ka Panchang 10 नवंबर 2023: आज है धनतेरस और प्रदोष व्रत, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Aaj ka Panchang 10 November 2023: हिन्दू पंचांग का विशेष महत्व है. किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है. किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले यहां देखें 10 नवंबर दिन बुधवार का पंचांग

Aaj ka Panchang 10 November 2023: आज धनतेरस है, इसके साथ ही आज कार्तिक मास का प्रदोष व्रत है. इस साल कार्तिक मास के पहले प्रदोष व्रत के दिन धनतेरस और शुक्रवार का संयोग बना है. धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर आरंभ होगी और 11 नवंबर 2023 को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगी. प्रदोष व्रत में प्रदोष काल पूजा का बड़ा महत्व होता है, इसलिए 10 नवंबर 2023 को प्रदोष व्रत रखा जाएगा, इस दिन शाम 5 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 8 मिनट तक प्रदोष काल पूजा का शुभ मुहूर्त बन रहा है.

धनतेरस और शुक्रवार दोनों ही धन की देवी लक्ष्मी जी को समर्पित है. इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है. शुक्र प्रदोष व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है. धनतरेस और शुक्र प्रदोष व्रत के शुभ संयोग में भगवान शिव के साथ लक्ष्मी माता की पूजा-अर्चना करने से धन की तंगी दूर होती है और धन-दौलत में बरकत होती है. धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष काल में शिव पूजन करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और जातक के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है. बता दें कि हर मास की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. कार्तिक मास का पहला प्रदोष व्रत 10 नवंबर दिन शुक्रवार को रखा जाएगा. इस दिन धनतेरस भी है. धनतेरस और शुक्रवार दिन का संयोग बन रहा है.

10 नवंबर को प्रदोष व्रत पूजा का मुहूर्त

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगी. प्रदोष व्रत और धनतेरस की पूजा शाम को होती है. प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मूहूर्त 10 नवंबर को शाम 5 बजकर 30 मिनट से रात 8 बजकर 8 मिनट तक है. वहीं इस दिन खरीदारी का मुहूर्त शाम 05 बजकर 05 मिनट से शाम 06 बजकर 41 मिनट तक है. धनतेरस पूजा के लिए शुभ समय 05 बजकर 47 मिनट से शाम 07 बजकर 43 मिनट तक है. वहीं वृषभ काल पूजा के लिए शुभ समय 05 बजकर 46 मिनट से 07 बजकर 42 मिनट तक है.

Also Read: Diwali 2023: दीपावली पर आखिर क्यों निभाई जाती है ये अनोखी परंपराएं, सच जानकर आप हो जाएंगे हैरान
10 नवंबर 2023 शुक्रवार

  • कार्तिक कृष्ण पक्ष द्वादशी दिन -12:35 उपरांत त्रयोदशी

  • श्री शुभ संवत-2080,शाके-1945,

  • हिजरी सन-1444-45

  • सूर्योदय-06:03

  • सूर्यास्त-05:03

  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- हस्त उपरांत चित्रा , योग – विष्कुम्भ ,करण-तै,

  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- तुला , चंद्रमा- कन्या , मंगल-तुला , बुध- वृश्चिक , गुरु-मेष ,शुक्र-कन्या ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

चौघड़िया शुक्रवार

  • प्रात: 06:00 से 07:30 तक चर

  • प्रातः 07:30 से 09:00 तक लाभ

  • प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत

  • प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक काल

  • दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक शुभ

  • दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक रोग

  • दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक उद्वेग

  • शामः 04:30 से 06:00 बजे तक चर

उपाय

  • भगवान गणपति की उपासना करें। साथ ही गोशाला में हरे चारे का दान करें।

  • आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥

  • खरीदारी के लिए शुभ समयः

  • प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक

  • राहु काल: प्रातः10:30 से दोपहर 12:00 तक

  • दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम

  • ।।अथ राशि फलम्।।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >