गाजियाबाद: घर लौट रही 8वीं के छात्रा को लिफ्ट में दो युवकों ने घेरा, बीटेक स्टूडेंट सहित 2 गिरफ्तार

गाजियाबाद से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. हाईराइज सोसाइटी की लिफ्ट में दो युवकों ने 8वीं की छात्रा को चाकू दिखाकर डराने की कोशिस कर रहे हैं. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

Ghaziabad : यूपी के गाजियाबाद से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. हाईराइज सोसाइटी की लिफ्ट में दो युवकों ने 8वीं की छात्रा को चाकू दिखाकर डराने की कोशिस कर रहे हैं. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. छात्रा लिफ्ट से ग्राउंड फ्लोर से 6 मंजिल स्थित फ्लैट पर जा रही थी, तभी दो लड़के आए. एक के हाथ में चाकू था. लिफ्ट में घुसते ही उसने छात्रा को चाकू दिखाया. इससे छात्रा डरकर सहम गई और लिफ्ट में कोने में खड़ी हो गई.

अपना फ्लोर आने पर दोनों लड़के लिफ्ट से बाहर निकल गए. छात्रा भी उनके पीछे गेट तक गई और फिर अंदर आ गई. इसके बाद वो अपने फ्लोर पर लिफ्ट से चली गई. उसने अपने परिजनों को इस पूरी घटना की जानकारी दी. वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने मामले को स्वत: संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें एक आरोपी बीटेक का छात्र है, तो दूसरा खुद को गृह मंत्रालय में तैनात कर्मचारी बताता है. यह घटना 7 मई की है.

पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

यह घटना दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के किनारे बसी महागुनपुरम सोसाइटी की है. पुलिस ने बताया कि इस सोसाइटी के एक टावर में प्रोफेसर अपने परिवार के साथ रहते हैं. 7 मई की शाम करीब 4.00 बजे प्रोफेसर की 12 वर्षीय बेटी ग्राउंड फ्लोर से अपने फ्लैट में जा रही थी. इस दौरान दो लड़कों ने उसे चाकू दिखाया. इसके बाद घर जाकर बच्ची ने परिजनों को पूरी बात बताई.

जिसके बाद परिजनों ने सोसाइटी के मेंटेनेंस टीम को फोन कर लिफ्ट की सीसीटीवी निकलवाई, तो पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद मिला. वहीं इस मामले में सोमवार को सोसाइटी में रेजिडेंट्स की एक मीटिंग हुई. इसमें घटना की निंदा की गई. इस बात पर भी चर्चा हुई कि ऐसा कृत्य करने वालों को सोसाइटी में नहीं रहने देना चाहिए. जानकारी के मुताबिक दोनों लड़के यहां किराए के फ्लैट में रहते हैं. इसलिए फ्लैट खाली कराने पर भी चर्चा हुई.

बच्ची के परिवार वालों ने अभी तक तहरीर नहीं दी- पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले को लेकर कविनगर थाना पुलिस ने बताया कि बच्ची के परिवार वालों ने सोमवार रात तक कोई तहरीर नहीं दी है. फिर भी वीडियो का संज्ञान में लेकर दोनों लड़के अमन और शारिक को शांतिभंग की धारा-151 में गिरफ्तार किया गया है. अमन गाजियाबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है. जबकि दूसरा आरोपी शारिक सोसाइटी में खुद को गृह मंत्रालय में कार्यरत होना बताता था. हालांकि, जांच में ऐसा कुछ नहीं निकला है.

पुलिस का कहना है कि हमने लिफ्ट की सीसीटीवी फुटेज देखी है. इसमें दोनों लड़कों का इंटेंशन धमकाने जैसा नहीं दिख रहा. ऐसा लग रहा है, जैसे दोनों लड़कों ने हंसी-मजाक में बच्ची को चाकू दिखा दिया हो. चाकू दिखाने के बाद वीडियो में एक लड़का हंसते हुए दिख भी रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sandeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >