आइआइटी-आइएसएम धनबाद में जूनियर टेक्नीशियन समेत 40 पदों पर निकली वेकेंसी

Education News: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (आइआइटी-आइएसएम), धनबाद ने असिस्टेंट सिक्योरिटी इंस्पेक्टर एवं जूनियर टेक्नीशियन के 40 पदों पर बहाली का नोटिफिकेशन जारी किया है.

Education News: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (आइआइटी-आइएसएम), धनबाद ने असिस्टेंट सिक्योरिटी इंस्पेक्टर एवं जूनियर टेक्नीशियन के 40 पदों पर बहाली का नोटिफिकेशन जारी किया है.

पदों का विवरण

कुल 40 पदों में असिस्टेंट सिक्योरिटी इंस्पेक्टर के 2 पद, जूनियर टेक्नीशियन लाइब्रेरियन के 4, जूनियर असिस्टेंट हॉस्पिटैलिटी के 14 पद, जूनियर टेक्नीशियन के 20 पदों पर भर्ती की जायेगी.

योग्यता

आवेदक के पास मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन पास की योग्यता होनी चाहिए. पद के अनुसार निर्धारित योग्यता का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.

आयु सीमा : आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम, इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जायेगा.

आवेदन शुल्क : इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा.

कैसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे.

अंतिम तिथि : 12 जून, 2023.

अन्य जानकारी के लिए देखें : https://people.iitism.ac.in/~download/news_and_events/est/2023_04_28_10_28_57N_1008_1682592234599.pdf

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prachi Khare

Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >