1975 क्रिकेट वर्ल्ड कप की कहानी, कैसे वेस्टइंडीज बना था पहली बार चैंपियन

1975 में क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई थी. क्रिकेट में वेस्टइंडीज का दबदबा था. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर वेस्टइंडीज पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बना था. दूसरी बार का वर्ल्ड कप भी वेस्टइंडीज ने ही जीता था.

क्रिकेट वर्ल्ड कप में एक समय वेस्टइंडीज का दबदबा था. 1975 में पहला वर्ल्ड कप खेला गया था. इस वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. भारत में उस समय क्रिकेट का बहुत ज्यादा क्रेज नहीं था. 1975 के वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहला वर्ल्ड कप जीता था. ग्रुप चरण से ही वेस्टइंडीज काफी खतरनाक दिख रहा था. उस समय इस टूर्नामेंट का नाम प्रूडेंशियल वर्ल्ड कप था. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 60 ओवर में जीत के लिए 292 रनों का लक्ष्य दिया था. ऑस्ट्रेलियाई टीम 274 पर ढेर हो गई और वेस्टइंडीज यह मुकाबला 17 रनों से जीत गया. इस प्रकार पहले वर्ल्ड कप का खिताब वेस्टइंडीज की झोली में आ गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >