खूंटी, कर्रा, तोरपा, रनिया, मुरहू, अड़की में 28 जगहों पर 14 मार्च से 5 अप्रैल तक निषेधाज्ञा, जानें कारण

खूंटी जिला के खूंटी, कर्रा, तोरपा, रनिया, मुरहू और अड़की में कुछ जगहों पर 14 मार्च से 5 अप्रैल तक के लिए निषेधाज्ञा लगा दी गयी है. खूंटी के अनुमंडल दंडाधिकारी अनिकेत सचान ने यह आदेश जारी किया है. इस संबंध में प्रशासन की ओर से शनिवार को अखबारों में एक विज्ञापन भी प्रकाशित करवाया गया है.

झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला के खूंटी, कर्रा, तोरपा, रनिया, मुरहू और अड़की में कुछ जगहों पर 14 मार्च से 5 अप्रैल तक के लिए निषेधाज्ञा लगा दी गयी है. खूंटी के अनुमंडल दंडाधिकारी अनिकेत सचान ने यह आदेश जारी किया है. इस संबंध में प्रशासन की ओर से शनिवार को अखबारों में एक विज्ञापन भी प्रकाशित करवाया गया है. इसके मुताबिक, कम से कम 28 जगहों पर सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक निषेधाज्ञा लगा दी गयी है.

खूंटी में 28 केंद्रों पर होगी मैट्रिक, इंटर की परीक्षा

अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दंडाधिकारी खूंटी कार्यालय की गोपनीय शाखा ने अखबारों में जो विज्ञापन प्रकाशित करवायी है, उसमें कहा गया है कि झारखंड अधिविद्य परिषद (Jharkhand Academic Council – JAC) रांची की ओर से 14 मार्च 2023 से माध्यमिक एवं इंटर की परीक्षा करायी जा रही है. पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी.

Also Read: Jharkhand Naxal News: खूंटी में सुरक्षा बलों ने PLFI के 6 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, हथियार सहित पर्चा बरामद
पहली पाली में मैट्रिक, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा

मैट्रिक की परीक्षा 14 मार्च से 3 अप्रैल 2023 तक और इंटर की परीक्षा 14 मार्च से 5 अप्रैल 2023 तक करायी जायेगी. पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से अपराह्न 1:05 बजे तक और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट (आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस) की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5:20 बजे तक खूंटी जिला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होगी.

मैट्रिक-इंटर की परीक्षा की वजह से लगायी गयी है निषेधाज्ञा

कदाचारमुक्त, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से खूंटी के तोरपा, रनिया, मुरहू और अड़की के कुछ इलाकों में 14 मार्च से 5 अप्रैल तक सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी. जिन जगहों पर निषेधाज्ञा लगायी गयी है, उसकी सूची इस प्रकार है :

  • बिरसा कॉलेज, खूंटी

  • उर्सुलाईन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय, खूंटी

  • राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय, खूंटी

  • एसएस उच्च विद्यालय, खूंटी

  • राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, खूंटी

  • आरसी बालक मध्य विद्यालय, खूंटी

  • उर्सुलाईन कॉन्वेंट बालिका मध्य विद्यालय, खूंटी

  • उत्क्रमित उच्च विद्यालय, अनिगड़ा

  • लोयोला उच्च विद्यालय, खूंटी

  • उच्च विद्यालय, कर्रा

  • राजकीयकृत मध्य विद्यालय, कर्रा

  • आरसी बालिका मध्य विद्यालय, कर्रा

  • आरसी बालक मध्य विद्यालय, कर्रा

  • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कर्रा

  • श्री हरि उच्च विद्यालय, तोरपा

  • संत जोसेफ उच्च विद्यालय, तोरपा

  • राजकीयकृत मध्य विद्यालय, तोरपा

  • संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, तोरपा

  • संत तेरेसा बालिका मध्य विद्यालय, तोरपा

  • एसएस उच्च विद्यालय, रनिया

  • राजकीयकृत मध्य विद्यालय, रनिया

  • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रनिया

  • संत मेरी बालिका उच्च विद्यालय, मुरहू

  • लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय, मुरहू

  • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुरहू

  • राजकीयकृत मध्य विद्यालय, अड़की

  • केबी उच्च विद्यालय, अड़की

  • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अड़की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >