गोरखपुर में 117 वर्ष पुराना जिला पंचायत भवन गिरेगा, 1906 में बनाया गया था यह कार्यालय, जानें पूरा मामला

गोरखपुर में 117 वर्ष पुराना भवन को गिराकर इसकी जगह कांप्लेक्स का निर्माण किया जाना है. इसके एक हिस्से में जिला पंचायत कार्यालय, अध्यक्ष कार्यालय, सभा कक्ष और मीटिंग हॉल का निर्माण होगा.

गोरखपुर. यूपी के गोरखपुर के टाउन हॉल के पास स्थित जिला पंचायत का 117 वर्ष पुराना भवन गिराया जाएगा. यह जिला पंचायत कार्यालय 1906 में बनाया गया था. इसका क्षेत्रफल लगभग एक एकड़ से ज्यादा है. वहीं कुछ भवन की छत से पानी टपकने लगा था. जिसको सही कर उस पर टाइप लगाया गया था. इस भवन को गिराकर इसकी जगह कांप्लेक्स का निर्माण किया जाना है. इसके एक हिस्से में जिला पंचायत कार्यालय, अध्यक्ष कार्यालय, सभा कक्ष और मीटिंग हॉल का निर्माण होगा. जिला पंचायत कार्यालय के लिए जमीन के नामांतरण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. जिला पंचायत कार्यालय के पिछले हिस्से की दूसरी मंजिल पर लोहे की चादर पर भवन के निर्माण की तिथि अंकित है.

जिला पंचायत परिसर में जगह की कोई कमी नहीं

जिला पंचायत परिसर में जगह की कोई कमी नहीं है. जिला पंचायत के अधिकारियों ने जर्जर भवन गिरा कर नया भवन बनाने के लिए काफी समय पहले से ही प्रस्ताव तैयार किया था. पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने भी नए भवन के निर्माण का अध्यक्ष से अनुरोध किया है. जिला पंचायत के 68 वार्ड है इन वार्डो में जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होता है. जिला पंचायत अध्यक्ष वर्तमान में साधना सिंह है. वर्ष 2021 में जिला पंचायत का चुनाव हुआ था.

Also Read: Yogi Adityanath: करप्‍शन पर चला योगी सरकार का हंटर, भ्रष्टाचार के आरोप में कई जिलों के खनन अधिकारी सस्पेंड
जानें महत्वपूर्ण बातें

  • जिले की सभी पंचायतों के बजट की जांच कर अनुमोदन करना.

  • पंचायत की योजनाओं का समन्वय स्थापित करना.

  • जिले की सभी ग्राम पंचायतों को विकसित और मजबूत करना.

  • पंचायतों के कार्यों का सामान्य निरीक्षण.

  • विविध विषयों में सलाह देना.

  • अंतर खंडीय विकास कार्यों में समन्वय स्थापित करना.

  • ग्राम और जनपद पंचायतों को आसान शर्तों पर बोरिंग मशीन बुलडोजर आदि प्रदान करने की व्यवस्था करना.

रिपोर्ट- कुमार प्रदीप,गोरखपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >