YouTube Shorts में आया बड़ा अपडेट, अब मिलेगा 2x Playback, Clear Screen Mode और कई नए फीचर्स

YouTube Shorts को कई नए फीचर्स मिल रहे हैं. इनमें 2x Playback Speed, Clear Screen Mode, Heart Emoji, नए Playback Controls और Dislike बटन की जगह Not Interested जैसे ऑप्शन शामिल हैं. आइए इन सभी फीचर्स के बारे में एक-एक कर जानते हैं.

अगर आप YouTube Shorts देखते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. YouTube अब Shorts के एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा फास्ट, साफ और पर्सनल बनाने के लिए कई नए फीचर्स रोलआउट कर रहा है. इन नए अपडेट्स में 2x प्लेबैक स्पीड, वीडियो के साथ इंटरैक्ट करने का नया तरीका और डिस्ट्रैक्शन-फ्री मोड जैसे फीचर्स शामिल हैं, जिससे Shorts देखना पहले से ज्यादा मजेदार हो जाएगा. आइए एक-एक करके सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं.

YouTube Shorts में आई 2x Playback Speed

सबसे बड़ा बदलाव YouTube Shorts में अब 2x Playback Speed का है. यानी अगर आपको कोई Short जल्दी खत्म करना है या सीधे किसी खास हिस्से पर पहुंचना है, तो अब वीडियो को दोगुनी स्पीड पर देखा जा सकता है. इतना ही नहीं, अगर किसी वीडियो का कोई हिस्सा दोबारा देखना हो, तो उसे अपनी पसंद की स्पीड पर रिप्ले भी किया जा सकेगा. खासतौर पर Tutorials, Educational Videos, Recipes, DIY कंटेंट, Explainers और Product Reviews देखने वालों के लिए यह फीचर काफी काम का हो सकता है.

YouTube Shorts से हटा Dislike बटन

YouTube Shorts पर अब Dislike बटन नहीं मिलेगा. यानी अगर आपको कोई वीडियो पसंद नहीं आता, तो सिर्फ Dislike करने की बजाय YouTube आपको ‘Not Interested’ या ‘Don’t Recommend This Channel’ जैसे ऑप्शन चुनने के लिए कहेगा. आपको याद होगा कि साल 2021 में भी YouTube ने वीडियो पर पब्लिक Dislike Count दिखाना बंद कर दिया था, ताकि क्रिएटर्स को टारगेट करके होने वाली ट्रोलिंग और हेट कैंपेन को रोका जा सके. हालांकि, क्रिएटर्स आज भी अपने YouTube Studio में Dislike की संख्या देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: घंटों की स्क्रॉलिंग से बचना है? जानें YouTube Shorts ऑफ करने का आसान तरीका

Like बटन की जगह आया Heart Emoji

YouTube अब Shorts में Thumbs Up आइकन की जगह Heart Emoji देने जा रहा है. हालांकि इस बदलाव से फीचर का काम नहीं बदलेगा. यानी आप पहले की तरह ही अपनी पसंदीदा वीडियो को लाइक कर पाएंगे. बस फर्क इतना होगा कि अब लाइक दिखाने के लिए थम्ब्स-अप की बजाय हार्ट आइकन नजर आएगा.

YouTube लाया Clear Screen Mode

YouTube एक नया Clear Screen Mode भी लेकर आया है. इस फीचर को ऑन करते ही स्क्रीन पर दिखने वाले कैप्शन, कमेंट्स, लाइक-शेयर बटन, क्रिएटर की डिटेल्स और दूसरे इंटरफेस एलिमेंट्स कुछ समय के लिए छिप जाएंगे. यानी आपका पूरा फोकस सिर्फ वीडियो पर रहेगा. अगर किसी भी समय आपको वीडियो पर कमेंट करना हो, लाइक करना हो या शेयर करना हो, तो आप सिर्फ एक टैप में नॉर्मल इंटरफेस पर वापस लौट सकते हैं.

YouTube Shorts में मिले नए प्लेबैक कंट्रोल्स

कंपनी ने नए प्लेबैक कंट्रोल्स जोड़े हैं, जिनकी मदद से अब आप किसी भी Shorts को पॉज करके सिर्फ एक टैप में उसे म्यूट कर सकते हैं. इतना ही नहीं, अब Shorts का टाइमर भी अपनी पसंद के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकेगा. यहां तक कि उसे जीरो पर भी सेट किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 6 साल बाद YouTube पर लौटा मैसेजिंग फीचर, अब ऐप में ही होगी चैटिंग, वीडियो शेयर करना होगा और आसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >