YouTube वीडियो देखते समय बार-बार परेशान करते हैं Ads? बिना एक रुपये खर्च किए जानें कैसे पाएं इनसे छुटकारा

YouTube Ads: यूट्यूब पर बार-बार आने वाले विज्ञापनों से परेशान हैं? अब बिना प्रीमियम लिए इन स्मार्ट तरीकों की मदद से आप फ्री में विज्ञापनों को स्किप या ब्लॉक कर सकते हैं और बिना रुकावट के वीडियो का आनंद उठा सकते हैं.

YouTube Ads: अगर आप यूट्यूब के डेली यूजर्स हैं, तो एड्स के बीच अपने पसंदीदा कंटेंट के रुकने की झुंझलाहट जरूर महसूस की होगी. यूट्यूब प्रीमियम भले ही ऐड-फ्री अनुभव का वादा करता हो, लेकिन इसकी कीमत जेब पर भारी पड़ सकती है. ऐसे में सवाल उठता है – क्या बिना पैसे खर्च किए भी विज्ञापनों से छुटकारा पाया जा सकता है?

आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्ट ट्रिक्स के बारें बताने वालें, जिनसे समय और पैसे दोनों बच सकते थे. इन टिप्स की मदद से आप यूट्यूब पर विज्ञापनों को स्किप, ब्लॉक या पूरी तरह से अवॉयड कर सकते हैं – वो भी बिना एक रुपये खर्च किए. आइये जानते हैं कैसे

वीडियो को डाउनलोड कर के ऑफलाइन देखें

अगर बार-बार विज्ञापनों से परेशान हैं, तो वीडियो को ऑफलाइन देखने का तरीका अपनासकते हैं. यह खासकर उन वीडियो के लिए बेहतर है जिन्हें आप बार-बार देखना पसंद करते हैं, क्योंकि विज्ञापन देखने के अनुभव को बिगाड़ सकते हैं. यूट्यूब खुद भी वीडियो को ऑफलाइन सेव करने की सुविधा देता है.

ऐड ब्लॉकर से ब्लॉक करें YouTube एड्स 

यूट्यूब वीडियो के बीच में आने वाले अनस्किपेबल ऐड्स किसी की भी देखने की रफ्तार बिगाड़ सकते हैं. लेकिन इसका समाधान भी मौजूद है—ऐड ब्लॉकर. ये ब्राउजर एक्सटेंशन यूट्यूब वीडियो से ऑटोमैटिक रूप से विज्ञापन हटा देते हैं, जिससे आपका देखने का अनुभव बना रहता है बिना किसी रुकावट के.

यह भी पढ़े: Google चुपके से सुन रहा है आपकी सभी प्राइवेट बातें, तुरंत करें यह सेटिंग्स बंद वरना लीक हो जाएंगे सारे सीक्रेट्स

Chrome, Firefox या Microsoft Edge जैसे ब्राउजरों के एक्सटेंशन स्टोर में UBlock Origin या YouTube Ad-Skipping जैसे पॉपुलर ऐड ब्लॉकर आसानी से मिल जाते हैं. इंस्टॉल करने के बाद ये एक्सटेंशन वेबपेज को स्कैन कर विज्ञापनों को लोड होने से रोक देते हैं.

dot ट्रिक की मदद से YouTube एड्स करें स्किप 

अगर आप भी YouTube पर बार-बार आने वाले Ads से परेशान हैं, तो यह आसान और असरदार ट्रिक आपके काम आ सकती है. इस ट्रिक के तहत आपको वीडियो के URL में सिर्फ एक छोटा सा बदलाव करना होता है. जब भी आप कोई वीडियो देखें, उसके लिंक में “.com” के तुरंत बाद एक dot (.) जोड़ दें. उदाहरण के तौर पर: (www.youtube.com./watch?v=abc123)

इस छोटे से बदलाव से YouTube का एड सिस्टम भ्रमित हो जाता है और विज्ञापन लोड नहीं होते. कई यूजर्स का दावा है कि इस ट्रिक से उन्हें बिना रुकावट वीडियो देखने में मदद मिली है.

YouTube के अलावा इन ऐप्स का करें इस्तेमाल  

अगर आप YouTube पर बार-बार आने वाले विज्ञापनों से परेशान हैं, तो NewPipe, PeerTube या Vimeo जैसे विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये ऐप्स आपको बिना विज्ञापन के YouTube कंटेंट देखने की सुविधा देते हैं. उदाहरण के तौर पर, NewPipe एक सरल और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस के साथ आता है, जिसमें ट्रेंडिंग वीडियो, सब्सक्रिप्शन और सेव की गई प्लेलिस्ट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं – और वो भी बिना किसी विज्ञापन के. हालांकि, NewPipe गूगल की पॉलिसी का उल्लंघन करता है, इसलिए ये ऐप Google Play Store पर उपलब्ध नहीं है. इसे आप इसके आधिकारिक वेबसाइट या GitHub और F-Droid जैसे भरोसेमंद रिपॉजिटरीज से डाउनलोड कर सकते हैं.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >