Xiaomi Fan Festival 2026 भारत में शुरू हो गया है. इस सेल में कंपनी अपने स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और स्मार्ट टीवी पर कई आकर्षक ऑफर्स दे रही है, जिससे ग्राहक अलग-अलग डिवाइसेज पर अच्छी बचत कर सकते हैं. खास बात यह है कि हाल ही में लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra पर भी ऑफर्स मिल रहे हैं, जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ दमदार परफॉर्मेंस देते हैं. इसके अलावा Redmi Pad 2 और Pad 2 Pro जैसे टैबलेट्स पर भी डील्स उपलब्ध हैं.
कब तक चलेगी सेल?
Xiaomi की Fan Festival Sale भारत में 6 अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेगी. सेल का फायदा ग्राहक mi.com, Xiaomi रिटेल स्टोर्स और Amazon पर उठा सकते हैं.
क्या-क्या मिल रहे ऑफर्स?
सेल में कंपनी कई खास बेनेफिट्स दे रही है, जैसे इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और आसान पेमेंट ऑप्शन. इसके अलावा अलग-अलग प्राइस रेंज में लिमिटेड पीरियड ऑफर्स भी मिल रहे हैं. कुछ चुनिंदा डिवाइसेज पर 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा वैल्यू और भरोसा मिलता है.
Xiaomi 17 और 17 Ultra पर मिल रही अच्छी डील
इस सेल में Xiaomi 17 (12GB + 512GB) पर 10,000 रुपये तक की बचत मिल रही है, जिससे इस मॉडल को अब 89,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस पर कंपनी 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है.
Xiaomi 17 Ultra (16GB + 512GB) पर भी HDFC कार्ड से पेमेंट करने पर 10000 रुपये तक की बचत की जा सकती है, जिससे इस मॉडल को 1,29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. खास बात यह है कि Xiaomi 17 Ultra के साथ Photography Kit Pro फ्री मिल रहा है.
Redmi Note 15 सीरीज के फोन पर भी मिल रहा डिस्काउंट
- सेल में Redmi Note 15 की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये हो गई है. इस पर 2000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे इस मॉडल को 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है.
- Note 15 Pro 5G की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये हो गई है. इस पर 3000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इस मॉडल को 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं.
- Note 15 Pro+ 5G की सेल प्राइस 37,999 रुपये है, लेकिन 3000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ 34,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
Note 15 सीरीज के तीनों मॉडल्स पर कंपनी 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है.
Redmi Note 14 Series के फोन पर भी मिल रही छूट
- सेल में Redmi Note 14 की शुरुआती कीमत 15,499 रुपये
- Note 14 Pro 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये
- Note 14 Pro+ 5G की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये हो गई है.
बजट सेगमेंट फोन्स के भी दाम हुए कम
- सेल में Redmi A5 को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
- Redmi A4 5G को 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है.
- Redmi 15C 5G को 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है.
- Redmi 15 को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
टैबलेट्स पर भी बढ़िया ऑफर
सेल में डिस्काउंट ऑफर के साथ-
- Xiaomi Pad 8 की कीमत 33,499 रुपये
- REDMI Pad 2 Pro 5G की कीमत 24,499 रुपये
- REDMI Pad 2 की कीमत 15,999 रुपये
- Xiaomi Pad 7 की कीमत 27,999 रुपये हो गई है.
सभी टैबलेट्स पर कंपनी फ्री एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी दे रही है.
स्मार्ट TV पर भी शानदार ऑफर्स
- Xiaomi QLED TV FX Pro Series 55 इंच स्मार्ट टीवी को भी सेल में बैंक डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ 33,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस पर भी कंपनी फ्री एक्सटेंडेड वारंटी का फायदा दे रही है.
- Xiaomi 4K LED TV FX Series 55 इंच स्मार्ट टीवी को सेल में बैंक डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ 30,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस पर भी ग्राहक फ्री एक्सटेंडेड वारंटी का फायदा उठा सकते हैं.
- Xiaomi QLED TV FX Pro Series 43 इंच स्मार्ट टीवी को बैंक डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ सेल में 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस पर भी 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी.
- Xiaomi 4K LED TV FX Series 43 इंच स्मार्ट टीवी को बैंक डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ सेल में ग्राहक 21,499 रुपये में खरीद सकते हैं.
- Xiaomi Smart 4K TV F 43 इंच स्मार्ट टीवी को बैंक डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ 20,499 रुपये में खरीद सकते हैं.
सभी स्मार्ट टीवी पर कंपनी 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी का फायदा दे रही है.
यह भी पढ़ें: Redmi A7 Pro लॉन्च डेट कन्फर्म, डिजाइन और फीचर्स हुए रिवील
