World Smallest Phone: हल्का-फुल्का और दमदार फोन Zanco Tiny T1

Zanco Tiny T1 दुनिया का सबसे छोटा फोन है. यह सिक्के से कुछ बड़ा और क्रेडिट कार्ड से काफी छोटा है. इस फोन का वजन केवल 13 ग्राम है. आप इसकी साइज पर मत जाइए, यह हर वह काम कर सकता है, जो एक नॉर्मल फोन करता है.

World Smallest Phone: आज के समय में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का बड़ा महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. समय के साथ बदलती तकनीक के दौर में मोबाइल फोन दो तरह के हो गए. पहले आया फीचर फोन और उसके बाद आया स्मार्टफोन. जहां फीचर फोन केवल कॉलिंग और थोड़ा-बहुत मैसेजिंग के लिए उपयुक्त होता है, वहीं इंटरनेट का साथ पाकर स्मार्टफोन सूचना का समंदर बन जाता है. बस एक कमी यह रह जाती है कि यह इतना बड़ा होता है कि इसे हाथ में पकड़ना मुश्किल होता है. कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें स्मार्टफोन या मोबाइल हैंडल करने में मुश्किल होती है. ऐसे में हम आपको बताते हैं दुनिया के सबसे छोटे फोन के बारे में-

Zanco Tiny T1 को इस समय दुनिया का सबसे छोटा फोन बताया जा रहा है. यह क्रेडिट कार्ड से भी छोटा है. इस फोन का वजन केवल 13 ग्राम है. आप इस फोन की साइज पर मत जाइए, आप इससे लगभग हर वह काम कर सकते हैं, जो एक फीचर फोन से किया जा सकता है. अल्फान्यूमरिक की-बोर्ड वाला यह फोन 0.49 इंच स्क्रीन वाले इस फोन से कॉल और टेक्स्ट मैसेज कर सकते हैं.

Nokia का यह फोन 25 साल बाद नये अवतार में लौटा, 2MP कैमरा और 32GB तक स्टोरेज के साथ मिलेगा Snake Game

World Smallest Phone : Zanco Tiny T1 के फीचर्स क्या हैं?

Zanco का यह फोन सिंगल नैनो सिम सपोर्ट करनेवाला है.

इस फोन में 300 कॉन्टैक्ट आसानी से सेव कर सकते हैं.

जैंको टाइनी टी1 मीडियाटेक MTK6261D प्रॉसेसर पर काम करता है.

इस छोटे फोन में 32 एमबी रैम और 32 एमबी स्टोरेज सपोर्ट मिलता है.

इसमें 0.49 इंच की 64 x 32 पिक्सल OLED स्क्रीन दी गई है.

इसकी बैटरी 200mAh की है और कंपनी का दावा है कि यह तीन दिन का स्टैंडबाय और 180 मिनट टॉकटाइम सपोर्ट करने में सक्षम है.

World Smallest Phone : Zanco Tiny T1 की कीमत और खूबियां

जैंको टाइनी टी1 में 2G, ब्लूटूथ, यूएसबी का सपोर्ट मिलता है. इस फोन में इंटरनेट का ऐक्सेस नहीं मिलेगा. फोन के निचले हिस्से में लाउडस्पीकर और माइक दिये गए हैं. अन्य फीचर्स की बात करें, तो इस क्यूट से फोन में नैनो सिम कार्ड स्लॉट, बैकलिट T9 कीपैड, माइक्रो USB और ब्लूटूथ दिया गया है. यह 300 तक फोन बुक मेमोरी और 50 SMS को सपोर्ट करता है. Zanco tiny t1 की कीमत 30 यूरो (लगभग 2,700 रुपये) है.

दुनिया का सबसे छोटा फोन कौन सा है?

दुनिया का सबसे छोटा फोन Zanco Tiny T1 है, जो क्रेडिट कार्ड से भी छोटा है और इसका वजन केवल 13 ग्राम है।

Zanco Tiny T1 के मुख्य फीचर्स क्या हैं?

इस फोन में सिंगल नैनो सिम सपोर्ट, 300 कॉन्टैक्ट्स की स्टोरेज, 0.49 इंच की OLED स्क्रीन, 32 MB रैम और 32 MB स्टोरेज शामिल हैं।

इस फोन की बैटरी लाइफ कितनी है?

Zanco Tiny T1 की 200 mAh बैटरी तीन दिन का स्टैंडबाय और 180 मिनट का टॉकटाइम सपोर्ट करती है।

क्या इस फोन में इंटरनेट की सुविधा है?

नहीं, Zanco Tiny T1 में इंटरनेट का ऐक्सेस नहीं है; यह एक फीचर फोन की तरह कार्य करता है।

Zanco Tiny T1 की कीमत क्या है?

इस फोन की कीमत लगभग 30 यूरो (लगभग 2,700 रुपये) है।

Nokia 2660 Flip : नोकिया का यह फ्लिप फोन बड़े कमाल का है, जानिए कीमत कितनी है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >