नहीं सुलझा पाए आज का Wordle #1553 पजल? तो ये क्लूज करेंगे आपकी मदद

Wordle खेलने वालों के लिए आज की पहेली किसी जाल से कम नहीं थी. 19 सितंबर के Wordle #1553 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ये गेम दिमाग की असली परीक्षा है. ऐसे में अगर आप भी आज की पहेली का हल नहीं ढूंढ पाएं हैं तो कोई बात नहीं. यहां जानिए आज के पजल का सही शब्द.

By Shivani Shah | September 19, 2025 8:20 AM

रोजाना Wordle जीतना आसान नहीं. खासकर जब Wordle #1553 जैसा कठिन शब्द सामने हो. ऐसे में अगर आप भी आज के पजल को ढूंढने में अटक गए हैं, तो फिर यहां आपको मिलेगा आज के पजल के लिए हिंटस और सही जवाब. साथ ही इसे जीतने के लिए कुछ खास टिप्स भी.

Wordle 1553 Hints: आज के हिंट्स

  • आज का वर्ड L से शुरू होता है.
  • आज के वर्ड में 2 वॉवेल मौजूद हैं.
  • आज के शब्द में वॉवेल A और E है.
  • आज के शब्द का आखिरी लेटर R है.
  • कोई अक्षर नहीं दोहराया गया है.
  • आज का शब्द किसी काम या घटना को अभी नहीं बल्कि बाद में करने से जुड़ा है.

Wordle 1553 Answer & Meaning: जवाब और अर्थ

आज के Wordle का जवाब है LATER. जिसका मतलब है बाद में, उसके बाद, बाद की घड़ी/समय में.

How to play Wordle: कैसे खेलें वर्डल?

  • Wordle खेलने के लिए वर्डल की आधिकारिक साइट nytimes.com/games/wordle/index.html साइट पर जाना होगा.
  • यहां आपको 5-अक्षरों का सही अंग्रेजी शब्द 6 Guess (अनुमान) के अंदर ढूंढना होगा.
  • रंगों से मिलने वाले संकेत समझें. हरे रंग का मतलब लेटर सही है और सही जगह पर है. ग्रे रंग का मतलब है लेटर आज के वर्ड में मौजूद नहीं है. पीले रंग का मतलब लेटर आज के वर्ड यानी शब्द में मौजूद है, लेकिन उसकी जगह गलत है.
  • हर गेस में नए अक्षर भी शामिल करें ताकि और जानकारी मिल सके.
  • 6 गेस से पहले सही शब्द मिल गया तो आप जीत जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें