Wobble One हुआ भारत में लॉन्च: Dimensity 7400 SoC, 50MP कैमरा और Dolby सपोर्ट के साथ धमाकेदार एंट्री

Wobble One स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, Dimensity 7400 SoC, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED और Dolby Vision सपोर्ट के साथ. कीमत ₹22,000 से शुरू

Wobble One: भारत के स्मार्टफोन बाजार में आज एक नया खिलाड़ी उतरा है. Indkal Technologies के ब्रांड Wobble का पहला स्मार्टफोन Wobble One भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है. दमदार प्रॉसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और AI-बेस्ड कैमरा सिस्टम इसे मिड-रेंज सेगमेंट में खास बनाते हैं.

Wobble One: कीमत और उपलब्धता

Wobble One की शुरुआती कीमत ₹22,000 रखी गई है, जिसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल शामिल है. कंपनी ने 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिेएंट भी लाये हैं, लेकिन उनकी कीमत अभी बतायी जानी बाकी है. फोन की बिक्री 12 दिसंबर से Amazon पर शुरू होगी. रंग विकल्प Mythic White, Eclipse Black और Odyssey Blue हैं.

Wobble One: डिस्प्ले और डिजाइन

डिवाइस में 6.67-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है. ग्लास बैक और एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम के साथ इसका प्रीमियम लुक खास ध्यान खींचता है. मोटाई सिर्फ 7.8mmहै.

Wobble One: पावर और परफॉर्मेंस

Wobble One में MediaTek Dimensity 7400 4nm चिपसेट दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक जाती है. इसके साथ कंपनी की Epic Hyper Engine Gaming तकनीक गेमिंग को और स्मूथ बनाती है.फोेन में अधिकतम 12GBRAM और 256GB स्टोरेज उपलब्ध है. यह Android 15 और कंपनी के AI सपोर्ट के साथ आता है.

Wobble One: कैमरा सेटअप

कैमरे के मोर्चे पर फोन दमदार है. 50MP Sony LYT-600 सेंसर (OIS के साथ). 8MP UltraWide + Bokeh कैमरा, 2MP Macro कैमरा, और फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा (Hole-punch) भी दिया गया है. फोन में कंपनी का खास Wobble Mode भी मिलता है.

Wobble One: बैटरी और बैकअप

बैटरी क्षमता का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी का दावा है कि इसपर 47 घंटे तक कॉलिंग, 24 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 22 दिन तक स्टैंडबाय.

25 हजार से कम में 7000mAh+ बैटरी वाले स्मार्टफोन: Vivo, Oppo, Realme, Redmi, iQOO में आपकी पसंद कौन?

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले Vivo स्मार्टफोन की लिस्ट, देखें ₹20000 तक के बेस्ट ऑप्शंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >