6 महीने पुराने बग-फिक्स के साथ Windows 11 24H2 अपडेट सबके लिए आया, जानिए कैसे करें इंस्टॉल

Microsoft ने Windows 11 24H2 अपडेट को फिर से जारी कर दिया है, जिसे पहले गेमिंग और ऑडियो से जुड़ी समस्याओं के कारण रोका गया था. जानिए नया अपडेट कैसे डाउनलोड करें और किन यूजर्स को मिलेगा सबसे पहले.

Microsoft ने Windows 11 के नए वर्जन 24H2 (2024 Update) को अधिक यूजर्स के लिए जारी करना शुरू कर दिया है. पहले इस अपडेट को गेमिंग और ऑडियो से जुड़ी समस्याओं के कारण रोक दिया गया था. खासतौर पर Gameloft के Asphalt 8: Airborne गेम में बार-बार एरर आने की समस्या थी, जिसके चलते Microsoft ने इस अपडेट को प्रभावित यूजर्स के लिए रोक दिया था.

6 महीने बाद हटा बैन, अब कर सकते हैं अपडेट

Microsoft ने सितंबर 2024 में एक Compatibility Hold लागू किया था, जिससे जिन यूजर्स के सिस्टम में Asphalt 8 गेम इंस्टॉल था, वे Windows 11 24H2 अपडेट नहीं पा रहे थे. अब कंपनी ने इस बग को ठीक कर दिया है और अपडेट को फिर से जारी कर दिया है.

कैसे करें Windows 11 24H2 अपडेट?

अगर आपका सिस्टम पहले इस अपडेट को नहीं पा रहा था, तो अब आप इसे Windows Update के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं. ध्यान दें कि यह अपडेट सभी डिवाइसेज तक पहुंचने में 48 घंटे तक लग सकते हैं, लेकिन PC को रीस्टार्ट करने से अपडेट जल्दी मिल सकता है.

गेमिंग लवर्स के मजे ही मजेWindows 11 24H2 अपडेट को रोकने का सबसे बड़ा कारण Gameloft के लोकप्रिय रेसिंग गेम “Asphalt 8: Airborne” में आने वाला बग था. इस बग की वजह से गेम अचानक क्रैश हो जाता था या फिर फ्रीज होकर काम करना बंद कर देता था. ऐसे में गेमर्स को गेम को बार-बार बंद करके दोबारा शुरू करना पड़ता था, जिससे उनका अनुभव काफी खराब हो रहा था.

Microsoft ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और प्रभावित यूजर्स के लिए Windows 11 24H2 अपडेट पर अस्थायी रोक (Compatibility Hold ID: 52796746) लगा दी. इसका मतलब यह था कि अगर किसी के सिस्टम में Asphalt 8 इंस्टॉल था, तो वे नया Windows अपडेट डायरेक्टली डाउनलोड नहीं कर सकते थे.

अब 6 महीने बाद Microsoft ने इस बग को पूरी तरह से फिक्स कर दिया है, जिससे अब Asphalt 8: Airborne बिना किसी दिक्कत के काम करेगा। इसके साथ ही, जिन यूजर्स को पहले यह अपडेट नहीं मिल रहा था, वे अब Windows Update के जरिये इसे डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं.

गेमर्स को क्या फायदा होगा?

अब गेम क्रैश नहीं होगा: Asphalt 8 बिना किसी अचानक रुकावट के स्मूदली चलेगा.Windows 11 का नया अपडेट इंस्टॉल कर सकेंगे: गेमर्स अब अपने PC को अपग्रेड कर पाएंगे, जिससे उन्हें बेहतर परफॉर्मेंस और नये फीचर्स मिलेंगे.
गेमिंग एक्सपीरियंस में सुधार होगा: अपडेट के बाद Windows 11 में गेमिंग से जुड़ी ऑडियो और ग्राफिक्स से जुड़ी दिक्कतें भी दूर हो जाएंगी. ऐसे में जो गेमिंग लवर्स लंबे समय से इस अपडेट का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है.

यह भी पढ़ें: Windows 11 में नए ऐप्स लॉन्च: फाइल्स और कॉन्टैक्ट्स को ढूंढना हुआ आसान

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >