WiFi को रातभर चालू रखना चाहिए या बंद? जानिए आपके सोए रहते कितनी बिजली चूसता है ये छोटू डिवाइस

WiFi Tips: क्या आप भी रात में सोते समय WiFi चालू छोड़ देते हैं? लेकिन ऐसा करना क्या सही है? क्‍या सोने से पहले राउटर बंद कर देने से ब‍िजली की बचत होती है? आइए इन सभी सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं.

WiFi Tips: अब हमारी डेली लाइफ रूटीन ऐसी हो गयी है कि हमें 24 घंटे ऑनलाइन रहने की आदत सी हो गयी है. देर रात तक जागकर डिवाइस पर घंटों स्क्रॉल करने वालों में से ज्यादातर लोग अपना वाई-फाई सिग्नल पूरी रात चालू रखते हैं. अब सवाल यह है कि क्या इससे बिजली बिल पर असर पड़ता है? और अगर पड़ता ही है तो कितना? ज्‍यादातर लोगों के लिए, अपने वाई-फाई राउटर को 24 घंटे चालू रखना ही सबसे अच्छा तरीका है. ऐसा इसलिए क्यूंकि ये उनके ल‍िए एक सहज कनेक्टेड एक्‍सपीर‍िएंस देता है और आपके डिवाइस को ठीक से काम करने में मदद भी करता है. 

हालांकि, रात में राउटर बंद करने से थोड़ी बिजली की बचत हो सकती है, लेकिन यह बचत इतनी मामूली होती है कि बिल में कोई खास असर दिखाई नहीं पड़ता है. तकनीकी जानकार बताते हैं कि राउटर 24/7 चलने के लिए बनाए जाते हैं और बार-बार ऑन-ऑफ करने से उनकी लाइफ पर असर पड़ता है.

WiFi राउटर क‍ितनी ब‍िजली खाता है?

आपके मन में भी कभी न कभी ये सवाल जरूर आया होगा की आखिर रात भर वाई-फाई ऑन रहने से कितनी बिजली खाता है. आपको बता दें की आमतौर पर एक राउटर 5 से 20 वाट तक ही बिजली खर्च करता है. ऐसे में, यदि आप इसे रात में बंद भी कर दें, तो बिजली की बचत बेहद मामूली होगी और बिजली के बिल पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा.

क्या रात में WiFi बंद करना सही है?

अक्सर बिजली बचाने के लिए लोग रात में अपना वाई-फाई राउटर बंद कर देते हैं, लेकिन इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP) इस आदत को अपनाने से मना करते हैं. ऐसा इसलिए क्यूंकि, रात के समय राउटर को अहम फर्मवेयर अपडेट मिलते हैं, जो उसकी सेफ्टी और परफॉर्मेंस को बढ़ाते हैं.

इसके साथ ही, राउटर को बार-बार ऑन-ऑफ करने से नेटवर्क हेल्‍थ में प्रॉब्लम आती है, जिससे घर में इंटरनेट की स्पीड और कनेक्टिविटी पर बुरा असर पड़ सकता है.

सबसे जरूरी बात यह है कि थर्मोस्टैट, कैमरे और वॉयस असिस्टेंट जैसे स्मार्ट डिवाइस पूरी तरह आपके राउटर पर निर्भर होते हैं यानी कनेक्टेड रहते हैं. रात में राउटर बंद करने से आपके स्मार्ट थर्मोस्टैट का शेड्यूल गड़बड़ा सकता है, सुरक्षा या डोरबेल कैमरे काम करना बंद कर सकते हैं और वॉयस असिस्टेंट भी जवाब देना बंद कर सकता है. इसल‍िए सलाह दी जाती है क‍ि रात हो या द‍िन अपने वाई-फाई राउटर को कभी भी बंद न करें.

यह बी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय डाल दें किचन में रखी ये चमकने वाली चीज, आसानी से निकल जाएंगे जिद्दी दाग

यह बी पढ़ें: क्यों नहीं करना चाहिए फोन को 100% चार्ज? जान लीजिए वजह वरना मोबाइल को कहना पड़ेगा अलविदा!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >