Transparent Phone Cover: एक अच्छा फोन केस सिर्फ आपके फोन को प्रोटेक्ट ही नहीं करता, बल्कि ये आपके स्टाइल का भी हिस्सा बन जाता है. बाजार में रंगों की भरमार है, लेकिन अगर आप अपने फोन का डिजाइन दिखाना चाहते हैं, तो क्लियर केस बेस्ट ऑप्शन होता है. क्लियर केस स्टाइलिश तो होते हैं, लेकिन समय के साथ ये पीले पड़ जाते हैं. अब सवाल ये हैं की आखिर ये पीले क्यों पड़ जाते हैं? और इसे साफ कैसे करें? आइए आपको बताते हैं.
फोन केस के पीला पड़ने के कारण
अगर आपका क्लियर फोन केस धीरे-धीरे पीला हो रहा है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. खासकर ये इस बात पर डिपेंड करता है कि आपका केस किस मटीरियल का बना है. ज्यादातर क्लियर फोन केस सिलिकॉन या TPU (थर्मोप्लास्टिक पॉलीयूरेथेन) से बनाए जाते हैं. ये दोनों मटीरियल आपके फोन को अच्छे से प्रोटेक्ट करते हैं, पकड़ने में आसान होते हैं और मजबूत भी होते हैं. लेकिन ये केस बाहर की चीजों से जल्दी पीला पड़ जाता है, खासकर ऑक्सीडेशन के चलते.
यह वही प्रोसेस है जो लोहे को जंग लगने पर पीला-भूरा कर देता है. माइक्रोस्कोपिक पार्टिकल्स जब ऑक्सीजन के कॉन्टैक्ट में आते हैं, तो केस का केमिकल स्ट्रक्चर धीरे-धीरे टूटने लगता है और केस पीला होने लगता है. इसके अलावा, अगर आपका केस लंबे समय तक धूप में रहता है, तो UV किरणें भी इसे पीला कर सकती हैं.
और तो और, हमारी खुद की स्किन से निकलने वाला तेल, पसीना और मैल भी इस पीलेपन में भागीदार बनते हैं. यानी जितना ज्यादा आप अपना क्लियर केस हैंडल करेंगे, उतना ही पीला होंगे. इसके अलावा, धुआं, क्लीनिंग स्प्रे या हवा में मौजूद पॉल्यूटेंट्स भी केस को पीला कर सकते हैं.
क्लियर फोन केस को पीले होने से कैसे बचाएं?
अगर आप अपने केस को साफ रखना चाहते हैं, तो इसके लिए डिश सोप, गुनगुना पानी, एक बाउल और टूथब्रश ले लें. आइए अब जानते हैं तरीका.
- सबसे पहले बाउल में गुनगुना पानी डालें.
- उसमें थोड़ा सा डिश सोप मिलाएं और अच्छी तरह घोल लें.
- अब अपना केस इसमें डालें और 5 मिनट तक भिगोने दें.
- फिर केस निकालें, देखें अगर कहीं दाग बचा हो तो टूथब्रश से धीरे-धीरे साफ करें.
- आखिर में ठंडे पानी से धोकर केस को पूरी तरह सुखने दें.
आप चाहें तो बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बस अपने फोन के केस को 30 मिनट तक भिगोकर रखें (पांच मिनट नहीं, थोड़ा लंबा टाइम दें). ध्यान रहे, केस से बेकिंग सोडा पूरी तरह धोकर साफ करना बहुत जरूरी है, वरना केस लगाने में दिक्कत हो सकती है.
ध्यान रखें, ये स्टेप्स करने से पीलेपन को पूरी तरह हटाना गारंटीड नहीं है. हम बस ये बता रहा हैं कि कैसे आप पीलेपन को रोक सकते हैं और अपने केस को साफ रख सकते हैं, ताकि वो ज्यादा समय तक नया जैसा लगे.
यह भी पढ़ें: AC रिमोट पर लिखे जापानी अक्षरों को समझने में आ रही थी दिक्कत, जानें फिर ट्रैवलर ने कैसे किया प्रॉब्लम सॉल्व
