कहीं आपने भी तो बेडरूम या किचेन में नहीं रखा इन्वर्टर? अगर हां, तो आपकी ओर बढ़ रहा खतरा

Tech Tips Inverter Battery Safety: इन्वर्टर बैटरी की लाइफ बढ़ाने और दुर्घटना से बचने के लिए जानें कि घर में इन्वर्टर कहां रखना सही है और किन गलतियों से बचना चाहिए.

Tech Tips | Inverter Battery Safety: गर्मी के मौसम में बिजली कटौती आम बात है, खासकर उत्तर भारत में. ऐसे में इन्वर्टर ही एकमात्र सहारा होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत जगह पर इन्वर्टर रखना उसकी बैटरी की उम्र को कम कर सकता है और गंभीर खतरा भी पैदा कर सकता है? ऐसे में आपको जानना चाहिए कि इन्वर्टर कहां रखना चाहिए और कहां नहीं.

1. इन्वर्टर कहां नहीं रखना चाहिए?

रसोई : इन्वर्टर को रसोई में रखने से बचें. वहां नमी, तेल, धूल और पानी की भाप बैटरी के टर्मिनलों में जंग और करंट लीकेज का खतरा बढ़ा सकती है. इसके अलावा, किचन में ज्वलनशील वस्तुएं रहती हैं, जिससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.

बेडरूम : सुविधा के लिए कई लोग बेडरूम में इन्वर्टर रखते हैं, जो गलत है. बंद कमरे में इन्वर्टर से जहरीली गैसें निकल सकती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं. इसके अलावा, वेंटिलेशन की कमी से इन्वर्टर ओवरहीट होकर ब्लास्ट तक हो सकता है.

बालकनी : लोग सोचते हैं कि बालकनी में वेंटिलेशन अच्छा होगा, लेकिन वहां तेज धूप, बारिश और धूल बैटरी को नुकसान पहुंचा सकती है. इससे बैटरी की लाइफ घट सकती है और करंट लीकेज का खतरा बढ़ सकता है.

2. इन्वर्टर कहां रखना चाहिए?

सूखी, हवादार जगह पर रखें. लिविंग रूम या स्टोर रूम सबसे अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह सुरक्षित और वेंटिलेटेड होता है. बैटरी को फर्श पर न रखें, बल्कि प्लास्टिक या लकड़ी के स्टैंड पर रखें. इन्वर्टर के आसपास सफाई रखें और उसे पानी या धूल से बचाएं.

3. बैटरी की लाइफ बढ़ाने के लिए टिप्स

ओवरलोडिंग से बचें,

हर 3-6 महीने में बैटरी के टर्मिनल्स की सफाई करें,

डिस्टिल्डवॉटर की मात्रा नियमित जांचें,

हमेशा स्टेबल वोल्टेज सप्लाई से जोड़ें,

इन सुरक्षा उपायों को अपनाकर आप इन्वर्टर की लाइफ बढ़ा सकते हैं और अनचाही दुर्घटनाओं से बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Tech Tips: इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरना भी है एक कला, सीख गए तो कहलाएंगे उस्ताद

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >