BSNL 5G सर्विस की शुरुआत कब होगी? Tata की इस कंपनी ने कर दिया खुलासा

BSNL 5G: बीएसएनएल की 4जी और 5जी सेवाएं जल्द ही लॉन्च होने वाली हैं और टीसीएस ने पुष्टि की है कि ये सेवाएं 2025 में समय पर शुरू होंगी.

BSNL 5G: बीएसएनएल की 4जी और 5जी सेवाएं (BSNL 4G – BSNL 5G Services) जल्द ही लॉन्च होने वाली हैं और टीसीएस ने पुष्टि की है कि ये सेवाएं समय पर शुरू होंगी. हालांकि पहले कुछ देरी की संभावना जतायी जा रही थी, लेकिन टीसीएस ने कहा है कि हाई-स्पीड नेटवर्क निर्धारित समय पर लॉन्च होगा, जिससे ग्राहकों को राहत मिलेगी.

मई 2025 तक 4G और जून 2025 में 5G नेटवर्क

टीसीएस ने पुष्टि की है कि बीएसएनएल की 4G और 5G सेवाएं 2025 में निर्धारित समय पर शुरू होंगी. जैसा कि पहले बताया गया था. 4G नेटवर्क मई 2025 तक एक लाख स्थानों पर शुरू होगा और 5G नेटवर्क जून 2025 में लॉन्च होगा. टीसीएस ने बताया कि सभी काम योजना के अनुसार चल रहे हैं और समय पर पूरे किये जाएंगे. इससे बीएसएनएल यूजर्स को उच्च गति इंटरनेट सेवा का लाभ मिलेगा.

पूरी तरह से भारतीय तकनीक और बुनियादी ढांचे पर आधारित

बीएसएनएल का 4G और 5G नेटवर्क पूरी तरह से भारतीय तकनीक और बुनियादी ढांचे पर आधारित होगा. इसे टीसीएस और तेजस नेटवर्क्स मिलकर तैयार कर रहे हैं. दोनों कंपनियों का कहना है कि वे परियोजना को समय पर पूरा करने में सक्षम हैं, क्योंकि उनके पास पर्याप्त अनुभव और तकनीकी ज्ञान है. टीसीएस ने यह भी पुष्टि की है कि 4G-5G सेवाओं में कोई देरी नहीं होगी, और कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो जाएगा. बीएसएनएल जल्द ही अपनी सेवाओं के बारे में और जानकारी साझा कर सकता है.

BSNL 5G की कब होगी शुरुआत? टेलीकॉम मिनिस्टर ने बता दी तारीख

5G ने बढ़ा दी रफ्तार और कॉल ड्रॉप बरकरार, सर्वे ने बताया कितने मजे में टेलीकॉम यूजर्स

5G कवरेज और डाउनलोड स्पीड में Jio ने मारी बाजी, जानें Airtel, Vi और BSNL का हाल

5G Speed में भारत दुनिया के टॉप 15 देशों में शामिल, पढ़ें पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >