WhatsApp New Year 2026 Features: आज से नये साल की शुरुआत हो गई है. दुनियाभर में नये साल का जश्न मनाया जा रहा है. लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को नये साल (Happy New Year Wishes) की बधाई दे रहे हैं. ऐसे में आज उन लोगों के भी कॉल आएंगे, जिनसे शायद ही कभी बात होती है. खासकर आज तो WhatsApp पर भर-भर कर हैप्पी न्यू ईयर के मैसेजेस आएंगे और हमारी उंगलियां उनका जवाब देते-देते थकने वाली है. अगर आपका भी सुबह से यही हाल है, तो फिर इस खबर को ध्यान से पढ़िएगा. क्योंकि, आज हम आपको व्हाट्सऐप के कुछ ऐसे धमाकेदार फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके काम को आसान कर देंगे. सबसे खास बात तो व्हाट्सऐप ने इन फीचर्स को खास नये साल के लिए ही पेश किया है. हालांकि, ये फीचर्स लिमिटेड टाइम तक के लिए ही उपलब्ध रहेंगे, ताकि यूजर्स अपने न्यू ईयर को और ज्यादा मजेदार बना सकें. आइए फिर जानते हैं इन फीचर्स के बारे में डिटेल्स में.
एड हुए न्यू ईयर टूल्स | New Year Tools
2026 की शुरुआत को खास बनाने के लिए WhatsApp ने चैट्स और कॉल्स में कुछ नये New Year Tools एड किए हैं. इस मौके पर WhatsApp ने 2026 थीम पर बेस्ड एक नया स्टिकर पैक लॉन्च किया है. यूजर्स इन स्टिकर्स को पर्सनल चैट्स से लेकर ग्रुप चैट्स तक में भेजकर नये साल की शुभकामनाएं, प्यार और खुशियों के मैसेज आसानी से शेयर कर सकते हैं. ऐसे में आपको हर मैसेज का जवाब सेम टू या थैंक यू टाइप कर के नहीं देना होगा.
इसके लिए आपको बस किसी भी चैट को ओपन करना होगा, फिर इमोजी वाले ऑप्शन में क्लिक करें. यहां आपको इमोजी, GIF के बाद स्टिकर्स का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें. लिस्ट में से 2026 थीम वाला स्टिकर पैक चुनें या डायरेक्ट सर्च कर लें और बस आपके सामने पूरा न्यू ईयर स्टिकर पैक ओपन हो जाएगा. इसके बाद अपना पसंदीदा स्टिकर सेलेक्ट कर भेज दें.
Status में आया एनिमेशन का तड़का
WhatsApp अपने स्टेटस अपडेट्स (Status Updates) में पहली बार एनिमेटेड स्टिकर्स (Animated Stickers) का सपोर्ट दे रहा है. ऐसे में यूजर्स 2026 थीम वाले लेआउट को चुनकर उस पर एनिमेटेड एलिमेंट्स एड कर सकते हैं और अपना स्टेटस पोस्ट कर सकते हैं. हालांकि, कई लोग एक साथ अपने सभी कॉन्टैक्ट्स को न्यू ईयर विश स्टेटस के जरिए देते हैं, ऐसे में यह फीचर बिना अलग-अलग चैट शुरू किए मैसेज शेयर करने का नया और क्रिएटिव तरीका बन गया है.
वीडियो कॉल्स में एड हुए नये विजुअल ऑप्शन्स
न्यू ईयर सेलिब्रेशन को और भी खास बनाने के लिए WhatsApp ने वीडियो कॉल्स में नये विज़ुअल ऑप्शन्स भी जोड़ दिए हैं. अब कॉल के दौरान यूज़र्स Effects Menu खोलकर ऑन-स्क्रीन एनिमेशन लगा सकते हैं. इसमें फायरवर्क्स, कंफेटी और स्टार पैटर्न जैसे इफेक्ट्स शामिल हैं, जो बातचीत के दौरान स्क्रीन पर नजर आते हैं. खास बात यह है कि इन पलों को सेलिब्रेट करने के लिए न तो कॉल काटनी पड़ेगी और न ही किसी दूसरी ऐप पर जाना होगा.
इसके साथ ही WhatsApp ने एनिमेटेड मैसेज रिएक्शन्स को भी दोबारा पेश किया है. अब जब कोई यूजर कंफेटी इमोजी से किसी मैसेज पर रिएक्ट करता है, तो चैट के अंदर ही एक शानदार एनिमेशन चलने लगता है. यह फीचर नये साल की शुभकामनाओं और अनाउंसमेंट्स पर तुरंत और मजेदार रिस्पॉन्स देने में मदद करेगा.
ग्रुप चैट्स में प्लानिंग हुई आसान
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स के लिए भी ऐसे टूल्स पेश किए हैं, जो प्लान बनाने और मैनेज करने में मदद करेंगे. अब यूज़र्स सीधे ग्रुप चैट में इवेंट बना सकते हैं, उन्हें पिन कर सकते हैं और यह भी देख सकते हैं कि कौन शामिल हो रहा है. इससे सभी जरूरी डिटेल्स एक ही जगह आसानी से दिखती रहेंगी. इतना ही नहीं, ग्रुप में प्लानिंग को और आसान बनाने के लिए Polls का इस्तेमाल कर यूजर्स खाने या एक्टिविटी जैसे डिजीशन पर वोटिंग कर सकते हैं.
वहीं, Live Location Sharing फीचर भी व्हाट्सऐप ने एड किया है, जिससे मीटिंग पॉइंट तक पहुंचना यूजर्स के लिए आसान हो जाएगा और सभी ग्रुप मेंबर्स एक-दूसरे की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं. इसके अलावा, Voice Notes और Video Messages के जरिए रियल-टाइम अपडेट्स शेयर भी किए जा सकते हैं. खासतौर पर उन लोगों के लिए जो मौके पर मौजूद नहीं हो पाते.
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर ताक लगाए बैठे हैं हैकर्स, खुद को सेफ रखने के लिए चेक कर लें ये जरूरी सेटिंग्स
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर आया न्यू ईयर 2026 स्टिकर्स, अब दोस्तों को बिना मैसेज टाइप करे भेजिए मजेदार विशेज
