WhatsApp License: ग्रुप एडमिन को फीस देकर लेना होगा लाइसेंस, इस देश में लागू हुआ नियम

WhatsApp License News: नये नियम के तहत सभी व्हॉट्सऐप ग्रुप एडमिन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा और ग्रुप चलाने के लिए लाइसेंस लेना पड़ेगा. इसके लिए फीस भी देनी पड़ेगी. किस देश यह नियम में लागू हुआ है और इसकी वजह क्या है? आइए जानते हैं-

WhatsApp Group Admin License News: जिम्बाब्वे की सरकार ने एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत अब सभी व्हॉट्सऐप ग्रुप एडमिन को अपने ग्रुप को चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना और टेलीकम्युनिकेशन रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ जिम्बाब्वे (POTRAZ) से लाइसेंस पाना जरूरी होगा.

WhatsApp License Rule किसलिए लायी सरकार?

व्हॉट्सऐप ग्रुप एडमिन के लिए इस नये नियम के तहत लाइसेंस की कीमत लगभग 50 डॉलर है. सरकार के इस कदम का उद्देश्य गलत खबरों और अफवाहों को फैलने से रोकना है, ताकि देश में शांति बनी रहे और डेटा प्रोटेक्शन एक्ट का पालन हो सके.

WhatsApp License Rule पर सरकार का पक्ष क्या है?

सूचना मंत्री मोनिका मुत्स्वांगवा ने कहा कि इस लाइसेंसिंग से फेक न्यूज के सोर्स को ट्रैक करना आसान होगा, और यह नियम देश में मौजूद विभिन्न संगठनों को प्रभावित करेगा. इस नियम पर कुछ लोगों ने आपत्ति जतायी है, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे पर्सनल डेटा सेफ्टी पर सवालों के घेरे में आ सकती है और उनकी बोलने की आजादी पर भी असर पड़ सकता है.

WhatsApp New Feature: चैट बार में मिलेगा फोटो गैलरी शॉर्टकट, कंटेंट का ऐक्सेस होगा आसान

WhatsApp Draft Message Feature: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आया व्हाट्सऐप का यह फीचर बड़े काम का है, जानिए कैसे

Reels On WhatsApp: अब व्हाट्सऐप पर भी आप देख सकेंगे इंस्टाग्राम रील्स, जानिए कैसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >