पाकिस्तान ने कल रात दागी थी Fatah-II मिसाइल, जानिए कितना पावरफुल है दुश्मन देश का यह हथियार

Fatah-II Missile: पाकिस्तान ने कल रात अपने फतह-2 मिसाइल से भारत के एक रणनीतिक स्थान को निशाना बनाया. फतह-2 एक गाइडेड आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम है, जिसकी रेंज 400 किलोमीटर तक है. इसे सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले के लिए डिजाइन किया गया है.

Fatah-II Missile: जारी युद्ध के बीच भारत और पाकिस्तान दोनों ही मोर्चे पर पूरी ताकत झोंक रहे हैं. पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारतीय मिसाइल हमलों में उसके सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा है. जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने अपना फतह-II मिसाइल दागा, जिसे भारत ने सफलतापूर्वक मार गिराया. क्या है ये फतह-II मिसाइल और कितना खतरनाक है आइए जानते हैं. 

Fatah-II मिसाइल क्या है?

Fatah-II एक आधुनिक गाइडेड रॉकेट सिस्टम है, जिसे पाकिस्तान द्वारा विकसित किया गया है. यह मिसाइल दिसंबर 2021 में परीक्षण के दौरान सामने आई थी. यह Fatah-I प्रणाली का एडवांस्ड वर्जन है, जिसमें पहले की तुलना में अधिक दूरी तक मार करने की क्षमता और बेहतर निशानेबाजी की सटीकता है.

Fatah-II मिसाइल की रेंज कितनी है?

Fatah-II मिसाइल की रेंज लगभग 250 से 400 किलोमीटर के बीच मानी जा रही है. यह मिसाइल खास तौर पर सैन्य ठिकानों, रडार इंस्टॉलेशनों और लॉजिस्टिक सुविधाओं को निशाना बनाने के लिए तैयार की गई है. फतह-2 में टर्मिनल गाइडेंस सिस्टम मौजूद है, जो इसे उड़ान के अंतिम चरण में अपने रास्ते को सुधारने की क्षमता देता है. यह मिसाइल इनर्शियल नेविगेशन और सैटेलाइट गाइडेंस तकनीक की मदद से मिड-कोर्स में भी अपने मार्ग में बदलाव कर सकती है.

यह भी पढ़े: India Pakistan तनाव के बीच सोशल मीडिया पर आपकी सावधानी जरूरी, कोई चूक हुई तो पड़ेंगे मुश्किल में

Fatah-II मिसाइल की खासियतें 

Fatah-II मिसाइल लगभग 400 किलोमीटर की रेंज तक मार करने में सक्षम है. यह उन्नत एवियोनिक्स और इनर्शियल सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम से लैस है, जिससे यह 10 मीटर से भी कम त्रुटि के साथ लक्ष्य को भेद सकती है. इसकी विशेषता इसका सपाट प्रक्षेपवक्र (फ्लैट ट्रैजेक्टरी) है, जो इसे वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा पकड़ना और रोकना मुश्किल बना देता है. इसका मुख्य उद्देश्य दुश्मन के क्षेत्र में स्थित महत्वपूर्ण ठिकानों जैसे कि सैन्य अड्डे, संचार सुविधाएं और वायु रक्षा प्रणालियां पर सटीक हमले करना है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >