WATCH: चीन में AI रोबोट हुआ बेकाबू, लोगों पर बोला हमला; देखें VIDEO

WATCH VIDEO AI Robot Attacks Crowd: इस घटना ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या AI और रोबोट पूरी तरह से सुरक्षित हैं?

WATCH VIDEO: चीन के एक बड़े टेक इवेंट में एक AI-नियंत्रित रोबोट (AI Robot) अचानक बिगड़ गया और वहां मौजूद लोगों की तरफ बढ़ने लगा. यह घटना तब हुई जब इवेंट में नई टेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स का प्रदर्शन किया जा रहा था. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक रोबोट ने अजीब हरकतें करनी शुरू कर दीं और वहां खड़े लोगों को डराने लगा.

रोबोट के साथ क्या हुआ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोबोट को खासतौर पर इंटेलिजेंट सिस्टम से प्रोग्राम किया गया था, लेकिन किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण वह कंट्रोल से बाहर हो गया. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे रोबोट अचानक आगे बढ़ता है और वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं. सिक्योरिटी गार्ड्स और आयोजकों ने तुरंत एक्शन लिया और किसी तरह रोबोट को रोका.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग इस पर तरह-तरह की रेस्पॉन्स दे रहे हैं. कुछ लोगों को यह घटना डरावनी लगी, तो कुछ इसे रोबोटिक्स में अभी भी मौजूद खामियों का एक बड़ा उदाहरण मान रहे हैं.

AI टेक्नोलॉजी से खतरा?

इस घटना ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या AI और रोबोट पूरी तरह से सुरक्षित हैं? टेक्नोलॉजी लगातार आगे बढ़ रही है, लेकिन अगर सिस्टम में छोटी सी भी गड़बड़ी हो जाए, तो यह इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. इसलिए AI के साथ-साथ इसकी सुरक्षा पर भी ध्यान देना जरूरी है.

क्या इंसान के अस्तित्व पर संकट है AI ? अगर हां, तो क्या इससे दुबक जाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >