Vivo अपने नये फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE के इंडिया लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है. दोनों मॉडल्स अगले महीने एक ही दिन भारत में एंट्री लेने वाले हैं. कंपनी ने दोनों मॉडल्स के लिए टीजर जारी कर दिए हैं, जिसमें डिजाइन से लेकर कलर और कुछ फीचर्स रिवील हो गए हैं. खास बात यह है कि Vivo पहली बार अपनी Ultra सीरीज को भारत में ला रहा है, जो अब तक सिर्फ चीन तक ही लिमिटेड था.
लॉन्च और उपलब्धता
Vivo X300 Ultra और X300 FE भारत में 6 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाले हैं. दोनों मॉडल्स Vivo के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ Amazon और Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे.
कैमरा बना सबसे बड़ा हाईलाइट
Vivo X300 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सेटअप है. इसमें Zeiss Master Lenses सिस्टम दिया गया है, जिसमें अलग-अलग फोकल लेंथ 50MP अल्ट्रा-वाइड (14mm), 200MP प्राइमरी (35mm) और 200MP APO टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं. यह सेटअप 3.7x ऑप्टिकल जूम और 105x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है.
यह फोन एक्सटर्नल Zeiss टेलीफोटो लेंस (200mm और 400mm) को भी सपोर्ट करता है. इसके साथ एक खास Photographer Kit भी मिलेगा, जिसमें ग्रिप, बैटरी, लेंस और अन्य एक्सेसरी शामिल होंगे. यह फीचर इसे एक स्मार्टफोन से ज्यादा प्रोफेशनल कैमरा जैसा एक्सपीरियंस देगा.
Vivo X300 Ultra में 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग, Dolby Vision, 10-bit लॉग वीडियो और प्रोफेशनल फीचर्स दिए गए हैं.
Vivo X300 Ultra: डिजाइन और परफॉर्मेंस
Vivo X300 Ultra को Eclipse Black और Victory Green कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. इसका डिजाइन कैमरा-इंस्पायर्ड होगा, जिसमें खास टेक्सचर और फिनिश देखने को मिलेगा.
यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होगा और इसमें 6600mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग मिलेगी. साथ ही, इसमें बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है. यह OriginOS पर काम करेगा.
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Vivo X300 Ultra को 5 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाता है.
Vivo X300 FE: डिजाइन, कलर और फीचर्स
Vivo X300 FE भारत में Lilac Purple, Noir Black और Urban Olive जैसे कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा. इसका डिजाइन स्लिम है, जिसकी थिकनेस 7.99mm और वजन करीब 191 ग्राम है. इसमें AG फिनिश दी गई है, जिससे फोन पकड़ने में अच्छा ग्रिप मिलता है. मॉडल के बैक पैनल में पिल-शेप (pill-shaped) कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है. इसमें 6500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.
मॉडल के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें Zeiss सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल जूम) और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (110° FOV) शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा.
इसके कैमरा फीचर्स में Zeiss पोर्ट्रेट मोड, एडैप्टिव जूम फ्लैश और स्ट्रीट फोटोग्राफी मोड शामिल हैं. साथ ही, यह Zeiss Telephoto Extender Gen 2 एक्सेसरी को भी सपोर्ट करता है.
यह भी पढ़ें: 50MP ट्रिपल कैमरे के साथ आया Motorola का नया फोन, जानिए इसकी खूबियां
