Vivo ने इस साल मई में भारत में अपना Vivo X300 FE लॉन्च किया था. लॉन्च के वक्त ही इसकी कीमत पिछले मॉडल Vivo X200 FE के मुकाबले काफी ज्यादा थी. अब कंपनी ने यूजर्स को एक और झटका दिया है. Vivo X300 FE की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी गई है. कंपनी ने अपनी भारतीय ऑनलाइन स्टोर वेबसाइट पर फोन के दोनों RAM और स्टोरेज वेरिएंट की नई कीमतें अपडेट कर दी हैं.
हालांकि, सिर्फ Vivo ही नहीं है जिसने हाल में अपने स्मार्टफोन की कीमत बढ़ाई है. OnePlus, Realme, Oppo और iQOO जैसी कंपनियां भी अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में हाल के दिनों में इजाफा कर चुकी हैं.
₹10,000 महंगा हुआ Vivo X300 FE
फोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट अब 89,999 रुपये में मिल रहा है. वहीं, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत बढ़कर 99,999 रुपये हो गई है. यानी लॉन्च के बाद Vivo X300 FE के दोनों वेरिएंट्स की कीमत में सीधे 10,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
बता दें कि Vivo X300 FE को भारत में 6 मई को लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत 79,999 रुपये रखी गई थी, जबकि 512GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल के लिए 89,999 रुपये चुकाने पड़ते हैं.
ये भी पढ़ें: iQOO Z11 की खूबियां हुईं कन्फर्म, Dimensity 7500 Turbo चिपसेट के साथ इन कलर ऑप्शन में आएगा फोन
AI की वजह से कम हो रही नॉर्मल RAM की सप्लाई
AI की बढ़ती डिमांड का असर अब RAM और स्टोरेज मार्केट पर भी साफ दिखाई देने लगा है. AI कंपनियों की जरूरत पूरी करने के लिए DRAM और NAND चिप बनाने वाली कंपनियां अपनी सप्लाई का बड़ा हिस्सा AI डेटा सेंटर की तरफ मोड़ रही हैं. दरअसल, AI डेटा सेंटर में RAM चिप्स की अहम भूमिका होती है, क्योंकि इन्हीं की मदद से AI मॉडल को दूर बैठे सर्वर पर चलाया जाता है और यूजर्स अपने डिवाइस से उन्हें यूज कर पाते हैं.
इतना ही नहीं, AI डेटा सेंटर को हाई-बैंडविड्थ मेमोरी (HBM) चिप्स की भी बड़ी जरूरत होती है. यही वजह है कि मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनियां अब हाई-बैंडविड्थ RAM के प्रोडक्शन पर ज्यादा फोकस कर रही हैं. इसके चलते दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए बनाई जाने वाली नॉर्मल RAM स्टिक्स की सप्लाई कम हो रही है.
ये भी पढ़ें: 7,000mAh की बैटरी के साथ आ रहा Motorola का नया फोन, 14 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें बाकी फीचर्स
