चाइनीज टेक स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने भारत में अपनी T-सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo T5x 5G लॉन्च कर दिया है. 7200mAh की बड़ी बैटरी वाले इस मॉडल को कंपनी ने बजट रेंज में पेश किया है. इसमें तीन वेरिएंट्स और दो कलर ऑप्शन मिलेंगे. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत.
Vivo T5x 5G की कीमत, ऑफर और उपलब्धता
Vivo T5x 5G के तीनों वेरिएंट्स पर कंपनी लॉन्च ऑफर दे रही है. ऑफर के तहत HDFC, Axis, SBI बैंक कार्ड और UPI पर इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है. ऐसे में ग्राहक इन्हें लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीद सकते हैं.
- 6GB RAM + 128GB की कीमत ₹18,999 रखी गई है. इस पर 1500 रुपये का लॉन्च ऑफर मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत 17,499 रुपये हो गई है.
- 8GB RAM + 128GB की कीमत ₹20,999 रखी गई है. इस पर 2000 रुपये का लॉन्च ऑफर मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत 18,999 रुपये हो गई है.
- 8GB RAM + 256GB की कीमत ₹22,999 रखी गई है. इस पर भी 2000 रुपये का लॉन्च ऑफर मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत 20,999 रुपये हो गई है.
इस स्मार्टफोन की सेल 24 मार्च से शुरू होगी. कंपनी के ऑफिशियल साइट के अलावा इस मॉडल को ग्राहक Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे. यह स्मार्टफोन Cyber Green और Star Silver दो कलर ऑप्शन में मिलेगा.
Vivo T5x 5G में क्या होगा खास?
डिजाइन: Vivo T5x 5G में फ्लैट बैक पैनल और स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें दो कैमरा लेंस, LED फ्लैश और रिंग लाइट दी जा सकती है. फोन के राइट साइड पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए जाएंगे, जबकि नीचे की तरफ USB Type-C पोर्ट, स्पीकर और माइक्रोफोन मिलेगा.
डिस्प्ले: इस मॉडल में 6.72-इंच की LCD डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, Full HD+ रिजॉल्यूशन और 1250 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकती है. ड्यूरेबिलिटी के लिए, फोन में IP69+ रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा. साथ ही यह मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड भी है, जिससे गिरने पर भी फोन को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचेगा.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा. यह फोन 8GB RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज को सपोर्ट करेगा. फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा.
कैमरा फीचर्स: Vivo T5x 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) को सपोर्ट कर सकता है.
दमदार बैटरी: इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. कंपनी के मुताबिक, यह फोन एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे तक म्यूजिक, 15 घंटे से ज्यादा BGMI गेमिंग, 18 घंटे सोशल मीडिया ब्राउजिंग और 14 घंटे GPS नेविगेशन का बैकअप दे सकता है.
यह भी पढ़ें: Poco X8 Pro और X8 Pro Max के कैमरा-डिस्प्ले फीचर्स हुए रिवील, देखें क्या है खास
