6500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आ रहा Vivo T5 Lite 5G, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म

Vivo ने अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है. यह 16 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा. फोन में 6,500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, IP65 रेटिंग और कई AI फीचर्स मिलेंगे.

अगर आप Vivo का नया बजट 5G स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि Vivo T5 Lite 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने जा रहा है. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने यह भी टीज किया है कि फोन दो स्टाइलिश कलर ऑप्शन में आएगा. बता दें यह नया स्मार्टफोन पिछले साल आए Vivo T4 Lite की जगह लेगा और बजट 5G सेगमेंट में कई नए अपग्रेड्स के साथ दस्तक देगा.

कब लॉन्च होगा Vivo T5 Lite 5G

Vivo अपना नया Vivo T5 Lite 5G 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी के ऑफिशियल टीजर में फोन को हल्के नीले (Light Blue) और ब्लैक रंग में दिखाया गया है. साथ ही इसके पीछे डुअल रियर कैमरा सेटअप भी नजर आया है. फिलहाल, Flipkart और Vivo India ने अपनी वेबसाइट पर इस फोन के लिए अलग से लैंडिंग पेज लाइव कर दिया है. कंपनी ने संकेत दिया है कि 11 जुलाई को Vivo T5 Lite 5G के हार्डवेयर से जुड़ी और भी अहम जानकारियों का खुलासा किया जाएगा.

Vivo T5 Lite 5G के कन्फर्म फीचर्स

  • कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा. वहीं, 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस की वजह से तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकेगी.
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा. मजबूती के लिए फोन को मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ लाया जा रहा है, जबकि IP65 रेटिंग इसे धूल और पानी के छींटों से भी सेफ रखेगी.
  • सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo T5 Lite 5G Android पर बेस्ड कंपनी के नए Origin OS 6 के साथ आएगा. इसमें कई AI फीचर्स भी मिलेंगे, जिनमें AI Creation, AI Captions, AI Transcript Assist, AI Documents और Private Space जैसे फीचर्स शामिल हैं.
  • Vivo T5 Lite 5G में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. यह पिछले Vivo T4 Lite 5G के मुकाबले बड़ा अपग्रेड है, क्योंकि उसमें 6,000mAh बैटरी और सिर्फ 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलता था.

ये भी पढ़ें: Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >