2 अप्रैल को आ रहे 3 स्मार्टफोन्स, एक में 200MP कैमरा, दूसरे में 7000mAh बैटरी, तीसरा भी जोरदार

अगर आप ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स दे, तो कुछ दिन रुक जाइए. क्योंकि, 2 अप्रैल को भारत में Vivo, Realme और Redmi अपने 3 नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाले हैं. जानिए इनके फीचर्स.

मार्च के महीने में स्मार्टफोन्स लॉन्च की भरमार देखने को मिली. बजट से लेकर फ्लैगशिप तक हर रेंज में नये मॉडल्स लॉन्च हुए. ऐसे में अब अप्रैल महीने की शुरुआत होने वाली है. अप्रैल में भी कई स्मार्टफोन्स लॉन्च के लिए लाइन में लगे हैं, लेकिन 2 अप्रैल स्मार्टफोन लवर्स के लिए खास दिन बनने वाला है. क्योंकि इस दिन Vivo, Realme और Redmi अपने नये स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाले हैं. अलग-अलग सेगमेंट और फीचर्स के साथ आने वाले ये डिवाइसेज यूजर्स को ज्यादा ऑप्शन देंगे.

Vivo V70 FE

वीवो का यह नया मॉडल बजट फ्लैगशिप मॉडल होने वाला है. कंपनी इसे भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है. इस मॉडल में 6.83-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले, 200MP का दमदार प्राइमरी कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी. यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आएगा.

Realme 16 5G

2 अप्रैल को Realme भी अपना नया मॉडल Realme 16 5G लॉन्च करने वाला है. इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसका यूनिक सेल्फी मिरर डिजाइन होने वाला है. इसमें 6.57-इंच का बड़ा डिस्प्ले, 50MP + 2MP का प्राइमरी कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर मिल सकता है.

Redmi Note 15 SE

रेडमी का नया मॉडल भी 2 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है. इसमें 6.77 इंच का डिस्‍प्‍ले और Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 दिया गया है, जो Android 15 पर बेस्‍ड HyperOS 2 पर काम करेगा. फोटोग्राफी के लिए, 108MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा. फ्रंट में 20MP का कैमरा मिलेगा. पावर के लिए, इसमें 5,520mAh बैटरी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: मार्च 2026 में लॉन्च हुए टॉप फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स, जानिए क्या है खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >