WATCH: दो सांडों की लड़ाई में फंसी स्कूटी गर्ल, सड़क पर हुआ बड़ा हादसा, Video Viral

Viral Video Scooty Girl Caught Between Bull Fight: रायपुर में दो सांडों की लड़ाई के बीच स्कूटी गर्ल हादसे का शिकार हो गई. वीडियो वायरल होने के बाद लोग लड़की की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. देखें पूरी घटना की जानकारी

Viral Video: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में एक खौफनाक हादसा कैमरे में कैद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दो सांडों की लड़ाई के बीच एक लड़की अपनी स्कूटी पर वहां से गुजर रही थी, तभी लड़ते हुए सांडों में से एक ने दूसरे को ज़ोरदार टक्कर मारी और वह सीधे स्कूटी गर्ल पर गिर पड़ा. इससे लड़की स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की जैसे ही सिचुएशन को समझकर स्कूटी मोड़ने की कोशिश करती है, उसी समय हादसा हो जाता है. लेकिन गिरने के बाद भी लड़की ने हार नहीं मानी – वह तुरंत उठी, अपनी चोटें जांचीं और स्कूटी उठाकर सुरक्षित निकल गई.

यहां देखिए वीडियो

यह घटना इंसान और जानवरों के बीच बढ़ते टकराव की ओर इशारा करती है, खासकर शहरी इलाकों में जहां खुले जानवर अक्सर खतरा बन जाते हैं. वीडियो इंस्टाग्राम पर @iamankit. से साझा किया गया है, जिसे अब तक 74 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

नेटिजन्स लड़की की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “ये किसी भी एंगल से फनी नहीं है, सिर लग जाता तो जानलेवा होता!” वहीं दूसरे ने कहा, “गिरते ही लड़ाई रुक गई – अजीब था.”

यह वीडियो न सिर्फ चौंकाता है, बल्कि सड़क सुरक्षा और पशु नियंत्रण की जिम्मेदारी पर सोचने को मजबूर करता है.

Viral Video: मां हंस ने बच्चों को बचाने के लिए सीगल से भिड़कर दिखाई जबरदस्त ताकत

Viral Video: बंदर ने सांप को गले में लपेटा, वीडियो देख लोग रह गए हैरान

Viral Video: शिकार खा रहे शेर के पास बंदा जाकर बनाने लगा वीडियो, जैसे ही पड़ी नजर फिर…

Viral Video: ‘जंगल का राजा’ होगा अपने घर में! शेरनी का रौद्र रूप देख भीगी बिल्ली बना शेर, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >