Viral Video: ‘कजरारे’ गाने पर चचा के कातिलाना मूव्स पर ऐश्वर्या को भी होगा कॉम्प्लेक्स, अदाएं देख यूजर्स बोले- बुढ़ापे में लूट ली महफिल

सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग चचा का कातिलाना डांस खूब वायरल हो रहा है. चचा ने ऐश्वर्या का फेमस गाना कजरारे पर ऐसा डांस परफॉर्मेंस दिया कि इंटरनेट पर हर कोई उनके मूव्स का दीवाना हो गया है. वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. देखिए ये वायरल वीडियो.

Viral Video: 2005 में बनी फिल्म “बंटी और बबली” का फेमस गाना ‘कजरारे’ तो आपको याद ही होगा. इस गाने में ऐश्वर्या राय के कातिल डांस स्टेप्स ने सबको अपना दीवाना बना दिया था. आज भी शादी हो या पार्टी इस गाने की डिमांड कम नहीं हुई है. गाना बजते ही लोग थिरकना शुरू कर देते हैं. इतना ही नहीं, आज भी लोगों को इस गाने का एक-एक स्टेप्स याद है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो ने सबके होश उड़ा दिए. ‘कजरारे’ गाने पर एक बुजुर्ग शख्स ने ऐसा डांस स्टेप किया कि हर कोई उनके डांस का दीवाना हो गया. देखते ही देखते चचा का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो देखने वाले सभी लोग चचा के कातिल अदाओं के फैन हो गए हैं. साथ ही हर कोई यह कह रहा है कि चचा ने तो एशवर्या को ही टक्कर दे दिया है.

VIRAL: विकास दिव्यकीर्ति और ओझा सर पर क्या बोले खान सर? सोशल मीडिया पर छाया गुरु-गौरव का वीडियो

कहां का है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो किसी शादी फंक्शन का लग रहा है. स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे हुए हैं और स्टेज के सामने एक चचा ‘कजरारे’ गाने पर अपना डांस परफॉर्मेंस दे रहे हैं. जी हां, एक बुजुर्ग चचा कजरारे गाने पर ऐसे ठुमके लगा रहे हैं कि उनके सामने महिलाएं भी पानी कम है. उन्होंने डांस इतना जबरदस्त किया कि पूरी महफिल की नजर उन पर आकर टिक गई. कजरारे गाने पर चचा के डांस मूव्स ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं है कि यह वायरल वीडियो भारत का है या फिर पाकिस्तान का. लेकिन जो भी हो चचा के डांस का हर कोई दीवाना हो गया है.

वीडियो पर आए 1 करोड़ व्यूज

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर चचा के डांस वीडियो को @engnr_abdullah नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि स्टेज पर बैठे दूल्हा-दुल्हन के सामने कजरारे गाने पर चचा बड़े ही नजाकत से डांस कर रहे हैं. चचा के ईनहीं अदाओं को देख कर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. इस वीडियो को हर कोई लाइक के साथ-साथ शेयर कर रहा है. साथ ही कई यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.

इस वायरल वीडियो को अब तक 1 करोड़ व्यूज आ चुके हैं. 2 लाख से ज्यादा यूजर्स इसे लाइक कर चुके हैं. वहीं, इस वीडियो पर कमेंट्स की कोई कमी भी नहीं है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, “जालिम तो नजर हटा ले, लेकिन अल्लाह सब देख रहा है.” दूसरे ने कमेंट किया है कि, “इस वीडियो को देख कर सुकून उजड़ गया.” तीसरे ने कमेंट किया कि, “बुढ़ापे में चचा कहर ढा रहे हैं.”

अब बोलकर Edit होंगी फोटो, Realme सस्ते में ला रही धांसू AI फीचर्स वाला फोन, iPhone-Samsung भी हो जाएंगे फेल!

पानी के बीच तैरता यह गांव आखिर हैं कहां? आनंद महिंद्रा भी यहां घूमने की बना रहे प्लानिंग, शेयर किया लुभावना वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >