Viral Video: सड़क पर दो बाइक्स ने किया प्रेम नृत्य, इंटरनेट पर मचा धमाल, लोग बोले- सैयारा मूवी का साइड इफेक्ट

Viral Video: जयपुर में दो बाइक्स बिना सवार के सड़क पर घूमती नजर आईं, जैसे कोई कपल डांस कर रहा हो. वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर आई मजेदार रिएक्शंस


Viral Video: राजस्थान की राजधानी जयपुर में हाल ही में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने राहगीरों को हैरान ही नहीं, बल्कि हंसी से लोटपोट भी कर दिया. दो बाइक्स बिना सवार के सड़क पर एक-दूसरे के चारों ओर घूमती नजर आईं, जैसे कोई प्रेमी जोड़ा डांस कर रहा हो. यह दृश्य किसी कॉमेडी फिल्म के सीन से कम नहीं था.

वायरल वीडियो ने बटोरी 11.5 मिलियन व्यूज

इस अनोखे हादसे का वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @jaipurkajalwa पर शेयर किया गया, जिसे अब तक 11.5 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दोनों बाइक्स एक-दूसरे के चारों ओर घूमती हैं, जबकि राहगीर उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं. कुछ लोग लाठी लेकर दौड़ते हैं, लेकिन बाइक्स का ‘डांस’ काफी देर तक चलता रहता है.

सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बौछार

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया- सैयारा मूवी साइड इफेक्ट, और इसके बाद तो सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, वाहनों की लव लाइफ मुझसे बेहतर है. दूसरे ने कहा, यही हैं वो चार लोग जो प्रेमी जोड़ों को अलग करते हैं. हाय ज़ालिम दुनिया! किसी ने इसे सबसे लंबा एक्सीडेंट बताया, तो किसी ने कहा, लाठी लेकर कपल्स को अलग करने वाले लोग… déjà vu!

ट्रैफिक रुका, लोग देखते रहे ‘बाइक्स का रोमांस’

इस घटना के दौरान सड़क पर ट्रैफिक पूरी तरह से थम गया. लोग हैरानी से बाइक्स का ‘रोमांटिक डांस’ देखते रहे. आखिरकार कुछ लोगों ने मिलकर बाइक्स को रोका और रास्ता साफ किया.

बच्चों की स्मार्टफोन लत छुड़ाने वाला वीडियो हुआ वायरल, स्कूल की एक्टिविटी ने किया कमाल

Viral Video: रील बनाते वक्त लड़की से भिड़ा लंगूर, देखकर छूट जाएगी हंसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >