Viral Video: बंदर क्या जाने पैसों की कीमत, हाथ लग गयी 500 रुपये की गड्डी, फिर जो हुआ उसे देख नहीं होगा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडयो में एक बंदर किसी का पैसा झपटकर सीधे पेड़ पर चढ़ गया, और उसके बाद जो हुआ, उसे देखकर आप हंसने भी लगेंगे और हैरान भी रह जाएंगे. आइए देखते हैं इस वीडियो को…

Viral Video: हम हमेशा से एक कहावत सुनते आए हैं कि बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद. लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख कर लोग बोल रहे हैं बंदर क्या जाने पैसों की कीमत. दरअसल एक अजीबो-गरीब वीडियो सामने आया है जिसमें देख जा रहा है एक बंदर पेड़ की शाखा पर बैठा हुआ है और उसके पास बड़ी मात्रा में नोट हैं. बताया जा रहा है कि वह या तो किसी की नोटों की गड्डी या फिर पैसों से भरा बैग लेकर वहां पहुंच गया. आइए देखते है इस वीडियो को…   

बंदर की लग गयी लॉटरी

अभी सोशल मीडिया पर एक बड़े मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर पेड़ पर बैठा है और उसके पास नोटों की गड्डियां हैं. लगता है जैसे कहीं से पैसों का बैग या गड्डी उठाकर वहां पहुंच गया हो. फिर वो बंदर मजे-मजे में एक-एक नोट निकालकर हवा में उड़ाने लगता है. अब भला उसे पैसों की कीमत कहां समझ आती है. शायद इसी वजह से वो ऐसे खेल रहा है. फिलहाल ये साफ नहीं है कि ये वीडियो कहां और कब का है, लेकिन नेटिजन्स इसे देखकर खूब मजे ले रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

Viral Video: देखे वीडियो

लोगों ने किए कमेंट्स 

ऊपर जो वीडियो अभी-अभी आपने देखा वो एक्स प्लेटफॉर्म पर @Pol_Khol82 अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इसे कई लोगों ने देख लिया था. वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स ने कमेंट किया, एक ने लिखा, “अरे आज शहंशाह‌ मंकी ‌तो पूरा रूपया प्रजा में लूटा देंगे.” दूसरे ने कहा, “सिर्फ इंसान ही पैसे के पीछे भागते हैं.” वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, “मोंकेश भाई तो अमीर निकला.”

यह भी देखें: Viral Video: कुत्ते के चंगुल में फंस गया तेंदुआ, जबड़े में दबाकर ऐसा घसीटा कि आप भी देख दंग रह जाएंगे

यह भी देखें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था हाथी, तभी सामने से आ गयी ट्रेन, लोको पायलट ने फिर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >