Viral Video: पालतू जानवर की तरह मगरमच्छ को खिला रहा था मांस, अंत में लड़के ने जो किया उसे देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो ने लोगों के रोंगटे खड़े करवा दिए हैं. वायरल हो रहे वीडियो में एक बंदा नदी के बीच मगरमच्छ के बेहद करीब पहुंचकर उसे खाना खिला रहा है. हर पल ऐसा महसूस होता है मानो मगरमच्छ उस लड़के पर झपट पड़ेगा. आप भी देखें पूरा वीडियो.

Viral Video: मगरमच्छ को सबसे खतरनाक जानवरों में से एक माना जाता है. एक बार जो कोई इसके जबड़े के बीच फंसा समझो उसकी आज यमराज जी के साथ मीटिंग फिक्स हुई. मगरमच्छ पलभर में किसी को भी अपना शिकार बना सकता है. ऐसे में इसके साथ जरा सी भी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप उठेगी. आइए देखते हैं इस वीडियो को… 

मगरमच्छ को बना दिया पालतू जानवर 

वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का नदी में मगरमच्छ के बेहद करीब नजर आता है. वह बार-बार उसके सामने मांस का टुकड़ा लाकर दिखाता है और फिर तुरंत पीछे हटा लेता है. ऐसा वह कई बार करता है और फिर आखिरकार मगरमच्छ को मांस खाने के लिए दे देता है. देखने में यह नजारा मजाक जैसा लग सकता है, लेकिन असल में यह काफी खतरनाक है. हर पल ऐसा महसूस होता है मानो मगरमच्छ उस लड़के पर झपट न पड़े. हालांकि, भूख से परेशान मगरमच्छ सिर्फ मांस खाता है और युवक को नुकसान नहीं पहुंचाता.

Viral Video: देखें वीडियो

कहां का है ये वीडियो? 

इस वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mehedi.ctg2222222 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में लिखा कैप्शन बताता है कि यह दृश्य बागेरहाट की खान जहान अली दरगाह का है, जहां एक लड़का मगरमच्छ को मांस खिला रहा है. इससे यह साफ हो जाता है कि यह वीडियो बांग्लादेश के बागेरहाट जिले में स्थित प्रसिद्ध खान जहान अली दरगाह का है. इस जगह की यह खासियत है कि यहां मगरमच्छों को पाला जाता है और उन्हें मांस खिलाया जाता है.

यह भी देखें: Viral Video: शिकार के फेर में था जंगल का राजा, जैसे ही जंगली भैंसे ने किया पलटवार वैसे ही शेर ने…

यह भी देखें: Viral Video: शिकार खा रहे शेर के पास बंदा जाकर बनाने लगा वीडियो, जैसे ही पड़ी नजर फिर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >