Viral Video: शिकार के फेर में था जंगल का राजा, जैसे ही जंगली भैंसे ने किया पलटवार वैसे ही शेर ने…

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जंगली भैंसे का बहादुरी भरा यह रूप देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भैंसा कुछ कदम आगे बढ़ता है और सामने खड़े खतरनाक शेर को अपनी ताकत का अहसास दिला देता है. आइए देखते हैं वीडियो को…

Viral video: कहते हैं न अगर आप में हिम्मत हो तो दुनिया की कोई भी चीज आपको डरा नहीं सकती, बिलकुल सही कहते हैं. ऐसा ही हिम्मत भरा एक वीडियो जंगल से सामने आया है जिससे देख कर आप भी हैरान और रोमांचित हो उठेंगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक जंगली भैंसे ने शेर को ऐसा जबरदस्त जवाब दिया कि जंगल का ताकतवर शिकारी भी पीछे हटने को मजबूर हो गया. यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @themarkpentecost ने 21 मई को पोस्ट किया था और अब तक इसे 1.4 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि व्यूज की संख्या करोड़ों तक पार हो चुकी है.

बैल के सामने एक न चली बब्बर शेर की 

वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल सफारी के दौरान एक शेर शिकार की मंशा से दो जंगली भैंसों का पीछा करता है. लेकिन जैसे ही ये भैंसें सड़क पर आता है, तभी उनमें से एक भैंसा अचानक मुड़कर शेर के सामने आ जाता है और आक्रामक अंदाज में उस पर झपट पड़ता है. यह देख शेर भी कुछ पलों के लिए डरकर अपने पांव पीछे कर लेता है.

जंगली भैंसे के इस बहादुर रवैये ने सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि भैंसा कुछ ही कदमों में शेर के सामने डटकर खड़ा हो जाता है और अपनी ताकत का ऐसा प्रदर्शन करता है, जिसे देख कई लोग उसकी सराहनीय करते नजर आ रहें हैं.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए कमेंट्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने नेटिजन्स के बीच खूब सुर्खियां बटोरी हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “ओह तेरी! ओह तेरी! शेरों की भी हवा टाइट होती है, ये आज पहली बार देखा.” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, “जो भी कहो, पर भैंसे ने शेर को गजब का लुक दिया.” एक अन्य यूजर ने भावुक होकर लिखा, “ऐसा लगता है कि उसने अपने साथी के लिए खुद की कुर्बानी दे दी.”

यह भी देखें: Viral Video: शिकार खा रहे शेर के पास बंदा जाकर बनाने लगा वीडियो, जैसे ही पड़ी नजर फिर…

यह भी देखें: Viral Video: ‘जंगल का राजा’ होगा अपने घर में! शेरनी का रौद्र रूप देख भीगी बिल्ली बना शेर, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >