Viral Video: सड़क पर जा रहे थे लोग, तभी रोड के किनारे आ धमका शेर, आगे जो हुआ आपने सोचा भी न होगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर गुजरात के जूनागढ़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में सड़क किनारे एक बब्बर शेर नजर आ रहा है. अचानक शेर को देखते ही कुछ लोग घबराकर रास्ता बदल लेते हैं, जबकि कुछ अपनी गाड़ियां रोककर उसका वीडियो बनाने लगते हैं. आइए देखते हैं वीडियो को…

Viral Video: गुजरात के जूनागढ़ का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. वजह है एक बब्बर शेर. बताया जा रहा है कि बिलखा रोड पर जंगल के पास अचानक एक शेर आ गया. इसे देखते ही सड़क पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. कुछ लोग तुरंत वहां से निकल गए, जबकि कई लोग ‘जंगल के राजा’ को देख अपनी गाड़ियां रोककर नजारा देखने लगे.

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 5 अगस्त की है. शेर के दिखाई देने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित वापस जंगल में पहुंचा दिया. आइए देखते हैं इस पुरे वीडियो को… 

ट्रैफिक का हाल चाल देखने पहुंचा जंगल का राजा

17 सेकंड के इस वीडियो में दिखाई देता है कि एक व्यस्त सड़क से गाड़ियां और बाइक गुजर रही हैं. इसी दौरान, कैमरा चला रहा व्यक्ति सड़क किनारे जंगल में बैठे शेर पर फोकस करता है. कई लोग अपने वाहन रोककर उसका वीडियो बनाने लगते हैं. शेर भी उनकी ओर नजर डालता है, लेकिन हमला नहीं करता. तभी एक व्यक्ति हाथ में डंडा लेकर उसकी तरफ बढ़ता है. कुछ ही क्षण बाद शेर जंगल की ओर मुड़कर वहां ओझल हो जाता है.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स 

वायरल हो रहे इस वीडियो को ‘महेंद्र प्रसाद’ (@mprsd5) ने X पर 6 तारीख को पोस्ट किया था. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा – जूनागढ़ में सड़क पर अचानक शेर आ रिक्शा समेत कई व्हीकल वाले रुक गए. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई. बहुत से लोगों ने इस घटना पर मजेदार कमेंट्स किए हैं.

एक यूजर ने लिखा – शेर भी बोल रहा होगा कि बड़े खतरनाक लोग हैं. एक दूसरे यूजर ने लिखा – शेर भी सोच रहा होगा किस जंगल में आ गया. वहीं एक ने मौज लेते हुए कमेंट किया – हाथ में डंडे वाले भाईसाब का कॉन्फिडेंस ही अलग है.

Viral Video: हाथी के बाड़े में गलती से गिर गया बच्चा, गजराज ने सूंड से उठाकर परिवार को सौंपा

Viral Video: पालतू जानवर की तरह मगरमच्छ को खिला रहा था मांस, अंत में लड़के ने जो किया उसे देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >