WATCH: सावन में भोले बाबा को प्रसन्न करने सड़क पर कांवड़ ले जाते दिखे लंकेश रावण, देखें Viral Video

Viral Video: सावन में कांवर लेकर निकले युवक का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह रावण जैसी ड्रेस पहनकर यात्रा करता नजर आ रहा है. वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर यूजर्स हंसी रोक नहीं पा रहे. सावन महीने में जहां लाखों कांवड़िए बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए निकलते हैं, वहीं एक अलग ही अंदाज में कांवड़ लेकर निकला एक शख्स इंटरनेट पर छा गया है.

क्या है वायरल वीडियो में?

दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक युवक रावण जैसी वेशभूषा पहनकर कांवर यात्रा पर निकलता है. उसके सिर पर दस सिर वाली रावण की टोपी, हाथों में त्रिशूल और कमर में घुंघरू बंधे नजर आ रहे हैं. इस अजीबोगरीब अवतार को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों की हंसी नहीं रुक रही.

यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर flirting.lines नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं. वीडियो को देखकर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है, “रावण भी अब शिवभक्त हो गया!” तो कोई लिख रहा है, “ये कांवर यात्रा है या fancy dress competition?”

हालांकि, कुछ यूजर्स इस क्रिएटिविटी को भी सराह रहे हैं और कह रहे हैं कि “भक्ति में भी मनोरंजन होना चाहिए.” वीडियो तेजी से फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर वायरल हो रहा है.

Viral Video: घर में घुस आया सांप, पालतू कुत्ते ने 1 वार कर उसे 2 टुकड़ों में तोड़ डाला!

Viral Video: सिर पर सिलेंडर और टंकी रखकर महिला ने किया गजब का डांस, लोग बोले- सारा घर उठा लिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >